Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

इंदौर के विशाल 'छात्रों की गूंज' सम्मेलन के लिए कटनी में युवाओं का शंखनाद !

इंदौर:- के विशाल 'छात्रों की गूंज' सम्मेलन के लिए कटनी: में युवाओं का शंखनाद! 

19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय 'छात्रों की गूंज' सम्मेलन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए युवा कांग्रेस और NSUI ने कटनी जिले में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है!

 @shahdolbulletin 9425111809

विजयराघवगढ़:- विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में एक वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने सीधे छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी जमीनी समस्याओं को सुना और इंदौर पहुंचने का आह्वान किया।

अभियान की मुख्य बातें व उद्देश्य:-

  • कॉलेजों में सीधा संवाद:- युवा कांग्रेस और NSUI की संयुक्त टीमों ने कैंपस में जाकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। शिक्षा, कॉलेज परिसरों की बुनियादी सुविधाओं, फीस वृद्धि और युवाओं के रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।

  • 'छात्रों की गूंज का संदेश:- कार्यकर्ताओं ने छात्रों को बताया कि 19 सितंबर को इंदौर में होने वाला सम्मेलन केवल एक सभा नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के छात्रों के अधिकारों और उनकी आवाज को बुलंद करने का एक सशक्त मंच है।

  • युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन:- जनसंपर्क के दौरान छात्रों और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 19 सितंबर को इंदौर पहुंचकर इस सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।


युवा ही देश का भविष्य हैं और जब  जब छात्र एकजुट हुए हैं  बदलाव की नई राह बनी है! आइए  हम सब मिलकर शिक्षा, रोजगार और अधिकारों की इस लड़ाई में शामिल हों।