स्वामित्व:- योजना के खिलाफ कटनी में पटवारियों का कार्य बहिष्कार !
कटनी:- जिले में जिला पटवारी संघ ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 की प्रक्रिया को लेकर मोर्चा खोल दिया है। पटवारियों ने 15 सितंबर से काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है।
@shahdolbulletin 9425111809
निष्पादक बनाए जाने का विरोध:- पटवारी संघ का कहना है कि स्वामित्व योजना के तहत ई-केवाईसी (E-KYC) और पंजीयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी उन पर डालना अनुचित है।
कार्यमुक्त करने की मांग:- पटवारियों की मुख्य मांग है कि उन्हें इस योजना के तहत ई-केवाईसी और पंजीयन की प्रक्रियाओं से पूरी तरह अलग और मुक्त रखा जाए।
15 सितंबर से काम बंद: मांगें पूरी न होने तक पटवारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है, जिससे राजस्व से जुड़े कई प्रशासनिक काम प्रभावित हो सकते हैं।
प्रशासन और शासन स्तर पर वार्ता के बाद ही इस गतिरोध का समाधान संभव हो पाएगा।

