Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन हॉस्टल की कमी और बसों की किल्लत से जूझ रहे दूर दराज के विद्यार्थी !

पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन हॉस्टल की कमी और बसों की किल्लत से जूझ रहे दूर-दराज के विद्यार्थी !

शहडोल:- स्थित पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में हॉस्टल की पर्याप्त व्यवस्था न होने और बसों की बेहद सीमित संख्या के कारण आ रही व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

 @shahdolbulletin 9425111809

समस्याएँ:

  • हॉस्टल की कमी और महँगा किराया: दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों और आसपास के अन्य जिलों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यूनिवर्सिटी में पर्याप्त हॉस्टल सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण विद्यार्थियों को शहर में महँगे किराए के कमरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

  • परिवहन व्यवस्था की बदहाली: यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हज़ारों विद्यार्थियों के लिए केवल 6 बसें ही संचालित की जा रही हैं। 52 सीटर बसों में 100 से अधिक छात्र सफर करने को मजबूर हैं, जिससे पायदान पर लटककर जोखिम भरा सफर तय करना पड़ता है।

विद्यार्थियों की प्रमुख मांगें:

  1. नए हॉस्टल का निर्माण व आवंटन: यूनिवर्सिटी कैंपस में पर्याप्त क्षमता वाले छात्र व छात्रा हॉस्टल का जल्द से जल्द निर्माण और आवंटन किया जाए।

  2. बसों की संख्या में वृद्धि: छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाए।

  3. ओवरलोडिंग पर रोक: बसों में क्षमता से अधिक छात्रों के सफर पर रोक लगाकर सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जाए।