MCB पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 क्विंटल गांजे के साथ MP-ओडिशा के 6 तस्कर अरेस्ट शातिराना तरीका देख उड़े होश!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
मनेंद्रगढ़ बुलेटिन! छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर MCB जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था और इसे मध्यप्रदेश के कटनी तक पहुंचाने की तैयारी थी। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए गांजे को बेहद शातिराना तरीके से कपड़ों के गट्ठों के बीच छिपाकर दो पिकअप वाहनों में रखा था।
पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली तो कपड़ों के गट्ठों के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश और ओडिशा से जुड़े 6 संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गांजे की खेप ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी ले जाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और गांजे की सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
इतनी बड़ी मात्रा में गांजा पकड़े जाने के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं। कार्रवाई को ओडिशा से मध्यप्रदेश तक चल रहे गांजा परिवहन के एक बड़े मामले के रूप में देखा जा रहा है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

