Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अडानी पावर प्लांट के गेट पर गोंगपा का हल्लाबोल: जमीन अधिग्रहण और रोजगार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना!

 अडानी पावर प्लांट के गेट पर गोंगपा का हल्लाबोल: जमीन अधिग्रहण और रोजगार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

अनूपपुर बुलेटिन! जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के छतई स्थित अडानी पावर प्लांट के मुख्य गेट पर रविवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। पार्टी की ओर से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया गया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता और क्षेत्र के प्रभावित लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों का समाधान शामिल है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गोंगपा कार्यकर्ता प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंचे।

धरने को देखते हुए मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के सामने पक्ष रखा। बताया गया कि बातचीत के दौरान कंपनी की ओर से स्थानीय लोगों की मांगों पर विचार करने और संबंधित मुद्दों के समाधान को लेकर आश्वासन दिया गया। इसके बाद देर शाम स्थिति को सामान्य करने की दिशा में बातचीत आगे बढ़ी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी परियोजना से पहले स्थानीय लोगों के हितों और उनकी जमीन से जुड़े अधिकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं, रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को उचित अवसर देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

मामले को लेकर प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रदर्शनकारियों के साथ संवाद जारी रहा। अब आगे की कार्रवाई और मांगों पर होने वाले निर्णय पर सभी की नजर है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837