Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

2 किमी तक दंडवत चले NSUI कार्यकर्ता: कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दी 3 दिन की मोहलत!

2 किमी तक दंडवत चले NSUI कार्यकर्ता: कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दी 3 दिन की मोहलत!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

रीवा बुलेटिन! अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को NSUI ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता करीब 2 किलोमीटर तक दंडवत परिक्रमा करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने दंडवत परिक्रमा के जरिए विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद NSUI पदाधिकारियों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं और संबंधित मामलों में जल्द कार्रवाई की मांग की।

3 दिन में कार्रवाई की मांग!

NSUI ने प्रशासन को अपनी मांगों पर कार्रवाई के लिए 3 दिन का समय दिया है। संगठन का कहना है कि तय समय के भीतर यदि छात्रों से जुड़े मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। NSUI पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि 3 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। संगठन ने प्रशासन से छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की है।

दंडवत परिक्रमा कर जताया विरोध!

करीब 2 किलोमीटर तक दंडवत परिक्रमा करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचने का NSUI का तरीका चर्चा में रहा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने यह अनोखा प्रदर्शन किया।

अब प्रशासन की ओर से NSUI की मांगों पर क्या कार्रवाई की जाती है और तय समय सीमा में मामले का समाधान होता है या नहीं इस पर सभी की नजर है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837