दिन हो या रात सड़कें हों सुरक्षित; सतना में सैकड़ों महिलाओं ने निकाली पदयात्रा!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज!
पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने कहा कि महिलाओं और युवतियों को घर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर भी सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। उनका कहना था कि सड़कें दिन हो या रात महिलाओं के लिए सुरक्षित होनी चाहिए।
महिलाओं ने सुरक्षा के साथ सम्मान और समानता को भी जरूरी बताया। पदयात्रा के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच और सुरक्षित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।
हाथों में तख्तियां लेकर दिया संदेश!
पदयात्रा में शामिल महिलाएं और युवतियां हाथों में तख्तियां लेकर चल रही थीं। इन तख्तियों के जरिए महिला सुरक्षा सम्मान समानता और अधिकारों से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए गए। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित समाज की जरूरत को सामने रखना रहा।
गांधी प्रतिमा से भगत सिंह प्रतिमा स्थल तक यात्रा!
पदयात्रा महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए धवारी चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपनी बात रखी।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

