Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, द्वितीय चरण के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू; हर व्यक्ति से पूछे जाएंगे 40 सवाल!

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज द्वितीय चरण के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू; हर व्यक्ति से पूछे जाएंगे 40 सवाल!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

रीवा बुलेटिन। देश में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनगणना के द्वितीय चरण के लिए जिले के अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण हुजूर तहसील कार्यालय के सभागार में 8 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए प्रशिक्षक नागेश पाठक एवं शशिकांत शुक्ला अधिकारियों-कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया गणना ब्लॉक के गठन और कर्मचारियों की तैनाती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के बीच समान रूप से कार्यभार का वितरण किस तरह किया जाएगा। इसके लिए गणना ब्लॉक और उप-गणना ब्लॉक का गठन किस प्रकार किया जाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही किसी क्षेत्र में अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता होने पर उनकी पहचान और नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में भी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि जनगणना का कार्य व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जा सके। जनगणना 2027 में लोगों के लिए स्व-गणना Self Enumeration का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इसके तहत परिवार के सदस्य निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। प्रशिक्षण में अधिकारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया और इससे संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

घर-घर पहुंचकर मोबाइल ऐप से जुटाई जाएगी जानकारी!

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनसंख्या गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और प्रवास सहित कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे और लोगों से प्राप्त जानकारी को मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज करेंगे।

इस पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रशिक्षण के जरिए उन्हें जनगणना के विभिन्न चरणों और तकनीकी प्रक्रिया से परिचित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिले की सभी नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जनगणना लिपिक उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देशित प्रक्रिया के अनुसार जनगणना कार्य की तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837