Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

पुश्तैनी मकान के विवाद में अधेड़ पर ग्राइंडर से हमला: आधा हाथ कटा पत्नी और दो बेटों पर मारपीट का आरोप!

 पुश्तैनी मकान के विवाद में अधेड़ पर ग्राइंडर से हमला: आधा हाथ कटा पत्नी और दो बेटों पर मारपीट का आरोप!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

सतना बुलेटिन! जिले के नागौद में पुश्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर पारिवारिक विवाद के दौरान एक अधेड़ पर ग्राइंडर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 55 वर्षीय मुन्ना सोनी का एक हाथ लगभग आधा कट गया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पुश्तैनी मकान को लेकर परिवार के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मुन्ना सोनी पर ग्राइंडर से हमला किया गया जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई।
घायल मुन्ना सोनी की ओर से उनकी पत्नी चंद्रलता अवधिया और दो बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों वायरल वीडियो और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837