Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

27.20 करोड़ से बदलेगी रेल सुरक्षा व्यवस्था; कटनी-सिंगरौली ट्रैक पर लगेंगे डिजिटल एक्सल काउंटर!

27.20 करोड़ से बदलेगी रेल सुरक्षा व्यवस्था; कटनी-सिंगरौली ट्रैक पर लगेंगे डिजिटल एक्सल काउंटर!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

कटनी बुलेटिन!  कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर ट्रेनों की निगरानी और सिग्नलिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रेलवे अब डिजिटल एक्सल काउंटर लगाने जा रहा है। इस आधुनिक तकनीक को मौजूदा ट्रैक सर्किट प्रणाली के समानांतर तैयार किया जाएगा।

जबलपुर रेल मंडल की इस परियोजना पर करीब 27.20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। डिजिटल एक्सल काउंटर के जरिए ट्रैक पर ट्रेन की मौजूदगी और उसके गुजरने की स्थिति का पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी।

क्या है डिजिटल एक्सल काउंटर!

डिजिटल एक्सल काउंटर एक आधुनिक ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम है, जो ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन के पहियों यानी एक्सल की संख्या को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रिकॉर्ड करता है। ट्रेन किसी रेल सेक्शन में प्रवेश करती है और बाहर निकलती है, तो सिस्टम एक्सल की गिनती के आधार पर यह पता लगाने में मदद करता है कि पूरा ट्रेन सेक्शन पार कर चुकी है या नहीं।

ट्रैक सर्किट के साथ समानांतर व्यवस्था!

रेलवे द्वारा इसे मौजूदा ट्रैक सर्किट प्रणाली के समानांतर लगाया जाएगा। इससे ट्रैक की स्थिति की निगरानी और सिग्नलिंग व्यवस्था को अतिरिक्त तकनीकी मजबूती मिलेगी। ट्रेन के ट्रैक पर होने या सेक्शन खाली होने की जानकारी सिग्नलिंग सिस्टम तक पहुंचाने में यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

27.20 करोड़ रुपए की परियोजना!

कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर इस परियोजना के लिए करीब 27.20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रेलवे का उद्देश्य आधुनिक ट्रेन डिटेक्शन तकनीक के जरिए इस रेलखंड पर सुरक्षित और बेहतर ट्रेन संचालन के लिए सिग्नलिंग व्यवस्था को मजबूत करना है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837