Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मॉडल स्कूल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण; स्मार्ट क्लास सेऑनलाइन कोचिंग नियमित कराने के निर्देश!

मॉडल स्कूल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण; स्मार्ट क्लास सेऑनलाइन कोचिंग नियमित कराने के निर्देश!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

सिंगरौली बुलेटिन! सेवा सेतु एवं जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की कक्षाओं स्मार्ट क्लास शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की उपस्थिति का जायजा लेते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति से उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और शैक्षणिक परिणामों में भी सुधार होगा।
निरीक्षण के दौरान स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऑनलाइन कोचिंग नियमित और सुचारू रूप से संचालित की जाए। इसके लिए बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को भी कहा गया, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन मिल सके।
स्कूल निरीक्षण के दौरान एक शिक्षिका के अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित शिक्षिका का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कलेक्टर ने विद्यालय के आसपास किए गए अतिक्रमण की जानकारी भी ली। उन्होंने मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837