Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अधिकारी विभाग नहीं चला पा रहे तो छुट्टी ले लें; सेवा सेतु शिविर में कम भीड़ पर विधायक शाह का फूटा गुस्सा!

अधिकारी विभाग नहीं चला पा रहे तो छुट्टी ले लें; सेवा सेतु शिविर में कम भीड़ पर विधायक शाह का फूटा गुस्सा!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

सिंगरौली बुलेटिन! नगर निगम के सेवा सेतु अभियान के तहत मोरवा सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में कम संख्या में हितग्राही पहुंचने पर विधायक रामनिवास शाह ने नाराजगी जताई। शिविर में खाली पड़े स्टॉल देखकर विधायक ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विधायक ने मंच से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि अधिकारी अपने विभाग की जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं तो उन्हें छुट्टी ले लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए शिविरों का प्रभावी ढंग से आयोजन और प्रचार-प्रसार जरूरी है।
रामनिवास शाह ने कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है, लेकिन यदि हितग्राही ही कम संख्या में पहुंच रहे हैं तो इसकी समीक्षा जरूरी है।
विधायक ने कहा कि वे इस मामले को लेकर कलेक्टर और कमिश्नर से शिकायत करेंगे और शिविर में कम उपस्थिति के कारणों की जानकारी मांगेंगे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकारी योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद हितग्राहियों को शिविर तक लाने के लिए सक्रियता से काम करने की बात कही।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837