Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

राहत की खबर घर से लापता 14 वर्षीय बालक सकुशल मिला, खैराही डेम के पास पुलिस ने खोजकर पिता को सौंपा !


9425111809
#सिंगरौली :- बंधौरा चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुए 14 वर्षीय बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। बालक के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार बालक 5 अक्टूबर को ग्राम कर्सुआराजा बाजार स्थित अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद बंधौरा चौकी की टीम ने बालक की तलाश शुरू की।
पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए जानकारी जुटाई। इसी दौरान बालक ग्राम खैराही में डेम के पास मिल गया। पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित अपने साथ लिया और पूछताछ की।
पूछताछ में बालक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर बाहर निकल गया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।