Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

 सीहोर स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क से उतरी, मची अफरातफरी; एक बच्ची घायल, बड़ा हादसा टला !


9425111809

#सीहोर :- अहमदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुरा गांव के पास ज्ञान वैली स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के वक्त बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे। बस के सड़क से नीचे उतरते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका और अधिकांश बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हादसे में एक बच्ची को मामूली चोट आई है। उसे उपचार के लिए सहयोग अस्पताल, अहमदपुर ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाना शुरू किया। एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अहमदपुर थाना क्षेत्र में दोराहा जोड़ की ओर जाने वाली ज्ञान वैली स्कूल की बस रसूलपुरा गांव के पास सड़क से उतरकर नीचे चली गई थी।