Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

दिनदहाड़े सड़क पर आकर बैठा तेंदुआ, राहगीरों में दहशत: वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी ! 


#shahdolbulletin

9425111809

#कटनी :- के रीठी वन परिक्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम नेगवां में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक सड़क पर आकर बैठ गया। तेंदुआ काफी देर तक सड़क किनारे बैठा रहा, जिससे वहां से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण सहम गए।

दिन के उजाले में सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। वन्यजीव को देखने के साथ-साथ ग्रामीणों में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई और आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी। ग्रामीणों से अकेले जंगल या सुनसान इलाकों की ओर नहीं जाने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की गई है।