Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

गांधी जयंती पर ग्राम सभा का सन्नाटा; ग्रामीण-पंच नहीं पहुंचे सरपंच-सचिव करते रहे!

गांधी जयंती पर ग्राम सभा का सन्नाटा; ग्रामीण-पंच नहीं पहुंचे सरपंच-सचिव करते रहे इंतजार!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

 डिंडौरी बुलेटिन! महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों और पंचों की गैरमौजूदगी का मामला सामने आया। शासन के निर्देश पर जिले की 364 ग्राम पंचायतों में दोपहर 12 बजे से विशेष ग्राम सभा आयोजित की जानी थी लेकिन कई जगह ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने से ग्राम सभा की बैठक औपचारिकता बनकर रह गई।

सरपंच-सचिव करते रहे ग्रामीणों का इंतजार!

ग्राम सभा के लिए निर्धारित समय पर सरपंच और सचिव पंचायत भवन में मौजूद रहे! लेकिन ग्रामीणों और पंचों के नहीं पहुंचने के कारण बैठक आगे नहीं बढ़ सकी। पंचायत पदाधिकारियों को उम्मीद थी कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे और गांव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब ग्रामीण और पंच बैठक में नहीं पहुंचे तो पंचायत प्रतिनिधि इंतजार करते रहे। इससे शासन के निर्देश पर आयोजित ग्राम सभा के आयोजन की औपचारिकता पूरी करने की स्थिति बन गई। विशेष ग्राम सभा का उद्देश्य ग्रामीणों की भागीदारी के साथ पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना था। ग्राम सभा में स्थानीय विकास कार्य पंचायत की योजनाएं ग्रामीणों की समस्याएं और शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की जानी थी।

ग्राम सभा में ग्रामीणों की मौजूदगी महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और योजनाओं से जुड़े कई विषयों में ग्रामीणों की राय और सहभागिता आवश्यक होती है।

364 पंचायतों में आयोजन के निर्देश!

गांधी जयंती के अवसर पर शासन के निर्देश के अनुसार डिंडौरी जिले की 364 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। इसके लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया था। प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि ग्रामीणों और पंचों की कम उपस्थिति ने पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में लोगों की भागीदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिले की अन्य पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की कितनी भागीदारी रही और कितने स्थानों पर बैठक में जरूरी विषयों पर चर्चा हो सकी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837