थाने में युवक ने खुद को लगाई आग; पुलिस पत्नी को पूछताछ के लिए लाई थी चीखते हुए बाहर आया हालत गंभीर!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
कटनी बुलेटिन! जिले के कुठला थाना परिसर में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पत्नी से पूछताछ के लिए थाने पहुंची थी पुलिस!
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस एक महिला को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। इसी दौरान उसका पति भी थाना परिसर में मौजूद था। कुछ देर बाद वह व्यक्ति आग से झुलसी हालत में चीखते हुए बाहर आता दिखाई दिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर मौजूद घायल के बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता को चीखते हुए आग की लपटों में बाहर आते देखा। इसके बाद थाना परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि व्यक्ति ने खुद को आग कैसे लगाई और उसके पास ज्वलनशील पदार्थ कहां से आया यह अभी जांच का विषय है।
हालत गंभीर जांच में जुटी पुलिस!
घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। थाना परिसर में यह घटना किन परिस्थितियों में हुई व्यक्ति के पास आग लगाने वाली सामग्री कैसे पहुंची और घटना से पहले क्या हुआ था इन सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

