Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

संडे सुसाइड मिस्ट्री, चुन्ना त्रिपाठी, 315 बोर रायफल, खुदकुशी



शहडोल मध्य प्रदेश। जिले में रविवार का दिन एक बड़ी सुसाइड मिस्ट्री बनकर सामने आया जिसमें भाजपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष मार्तंड त्रिपाठी के घर से 315 बोर के लाइसेंसी रिवाल्वर के धमाके के साथ खबर यह गूंजी की चुन्ना भैया मार्तंड त्रिपाठी ने अज्ञात कारणों से खुदकुशी कर ली है जानकारी के मुताबिक शहर के हाऊसिंग बोर्ड स्थित वार्ड नंबर 32 निजी निवास पर मार्तंड त्रिपाठी ने अपने कमरे में खुद को बंद कर कर 315 बोर की बंदूक का इस्तेमाल अपनी जान लेने के लिए किया गौरतलब है कि भाजपा में काफी लंबे अरसे तक जिला अध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर रहते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम किया है।
जानकारी के मुताबिक शहर के हाऊसिंग बोर्ड स्थित निजी निवास पर अचेत अवस्था में पड़े शरीर को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मार्तंड त्रिपाठी ने रायफल खुदकुशी के लिए खुद की कनपटी पर तानी और ईहलीला समाप्त कर ली। जबकि ऐसा कुछ हो सकता है रायफल की गोलियां से लहूलुहान हालत में पड़ा शरीर कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। हालांकि घटना की तत्काल सूचना मिलते कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी राघवेन्द्र द्विवेदी, सोहागपुर थाना प्रभारी विकास सिंह समेत पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ घटना स्थल पहुंच गए। वहीं डीआईजी पीएस. उइके घटना स्थल पर मौजूद रहे। फारेंसिक जांच टीम मामले की पड़ताल में जुटी हुई है देर शाम तक यह मर्डर मिस्ट्री अनसुलझी रही। चर्चा में है कि रायफल से खुदकुशी की गई बाकी सच्चाई पुलिस जांच के बाद सामने आएगा।