Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान

शहडोल । शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार को राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रुप में मनाया गया।इस अवसर पर के आई सी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों के,आई,सी,टी के टीचर सी,पी सिंह ,अनुज मिश्रा, विनोद उपाध्याय, आवेस तिवारी हंस केवट, मीनू वर्मा , बिटू बर्मा ,इन सभी का सम्मान किया छात्र छात्राओं के द्वारा शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया। के आई सी टी कम्प्यूटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कॉलेज के शिक्षक सी पी सिंह ने डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में छात्रों को जानकारी दी। अपने विचार करते हुए कहा की डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को एक महान शिक्षक बताया और कहा कि यही है देश के असली निर्माता जिन्होंने पूरे विश्व में शिक्षा लेकर कार्य किए इस अवसर पर के आई सी टी शिक्षक अनुज मिश्रा ने भी कहा कि मूल्यों के गिरावट के इस वर्तमान युग में शिक्षकों का दायित्व गुरुतर हो गया है। शिक्षक अपने आचरण को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर श्रेष्ठ नागरिकों का निर्माण करें। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और साथ में डांस का आयोजन भी किया गया इसमें मोनिका तिवारी,शगुप्ता,पूजा,अजय,वैभव,लता के अलावा सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया इस कार्यक्रम में बी,सी, ए पी,जी,डी,सी,ए और डी, सी ,ए साथ समस्त छात्र उपस्तिथ रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन सकीना बानो ने अपने चिरपरिचित अंदाज में किया।