विराट नगरी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा यहां बदहाल है नगर, चौपट स्वास्थ्य सुविधाएं, भ्रष्टाचार चरम सीमा पार। - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 29 सितंबर 2018

विराट नगरी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा यहां बदहाल है नगर, चौपट स्वास्थ्य सुविधाएं, भ्रष्टाचार चरम सीमा पार।

 विराट नगरी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा

यहां बदहाल है नगर, चौपट स्वास्थ्य सुविधाएं, भ्रष्टाचार चरम सीमा पार।


भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मसिहा कहे जाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संयुक्त कार्यप्रणाली से चुनावी बैतरणी पार हो जाएगी.? यह बाद का सवाल है परंतु दोनों विकास की नांव पर सवार होकर देश और प्रदेश की गलियों में घूम रहे हैं। देखना यह है कि फिलहाल प्रदेश के मतदाता शिवराज का कितना साथ देंगे।
पड़ोसी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जिन्हे पूरा देश नेताजी के नाम से जानता है उनके पुत्र यश्स्वी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगर जिले की मात्र स्वास्थ्य सुविधाओं का ही अवलोकन कर ले तो उन्हें समझ में आ जाएगा विकास कहां है, किस गड्ढें में दफन हैं। ‌

गोपालदास बंसल
शहडोल बुलेटिन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगें। यद्यपि उनका विराट नगरी में दूसरी बार आगमन हुआ है। 
अब बेचैन है राजनीतिज्ञ....
जिले की तीनों विधानसभा सीटें आरक्षित श्रेणी की है जिन पर भाजपा, कांग्रेस, सपा, गोगंपा, सपाक्स आदि पार्टी के मुखिया नज़र गड़ाए हुए हैं ऐसे में जिला मुख्यालय पर अखिलेश यादव की मौजूदगी से सत्तादल की राजनीति में विपरीत असर पड़ जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। ऐसे में देखना यह है कि वे शहडोल के बेरोजगार युवाओं के लिए किस रणनीति पर काम करना चाहते हैं। क्योंकि युवाओं में भारी रोष व्याप्त है कि रिलायंस, मोजरबीयर, बिड़ला पेपर मिल समेत एसईसीएल कंपनी द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।
यहां बेपटरी स्वास्थ्य सुविधाएं....
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गोद लिए गए इस अंचल को यद्यपि मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित विश्व विद्यालय की सौगात दे तो दी गई है परंतु इन्हें मूर्त रूप में आने के लिए अभी काफी अड़चन है श्री चौहान द्वारा बार बार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है परंतु जिले के इस अस्पताल में भरपूर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। कुपोषित बच्चों का बढ़ता चिंता जनक ग्राफ, सड़ांध मारता बदबूदार वार्ड में भर्ती मरीजों तो दुर्दशा का शिकार है ही नर्सिंग स्टाफ यहां सेवाएं प्रदान कर रहा है कैसे समझने की जरूरत है।
ना तो डॉक्टर है ना नर्सिंग स्टाफ, साफ सफाई भी माशाअल्लाह ऐसे में जिला मुख्यालय का अस्पताल बीमारों के स्वास्थ को और बीमार कर रहा है। मानो समूचा अस्पताल ही बीमार है। परिणाम स्वरूप निजी अस्पताल जिले वासियों को लूटना शुरू कर दिए हैं।
ज़रा इधर भी विकास हो पड़ताल....
संभाग मुख्यालय पर उम्दा सड़कें देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं बावजूद इसके आज भी नागरिक स्वींग पूल वाली सड़क, मार्डन सड़क किनारे बदहाल फुटपाथ, ठप्प पड़ी सिटी बस सेवा के साथ सुस्त नगरी एवं जिला प्रशासन जो नगर में अतिक्रमण फैले तालाबों पर तने सत्ताधारी नेताओं के आलिशान महल पर बौना साबित हो रहा है। कुल मिलाकर ऐसे में जिले का माननीय अखिलेश यादव बताएं क्या होगा।

निहार रही आशा भरी नजरें.....
शहडोल जो आदिवासी बहुल इलाकों के रूप में भारत भर में प्रसिद्ध है, यहां के नागरिक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर आशा भरी नजरों से निहार रहे हैं आगामी विधानसभा चुनाव के पहले स्थानीय मुद्दों पर कितना तवज्जो देते हैं। 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विराट नगरी के लोकप्रिय नेता जिन्हें गरीबों का मसीहा राकेश सिंह बघेल विशाल जनसभा की मेजबानी कर रहे हैं जिन्होंने संभाग वासियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad