Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

कल होगा जिला महिला सम्मेलन का आयोजन


शहडोल बुलेटिन। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के जिला महिला इकाई का जिला सम्मेलन दिनांक 30 सितम्बर 2018, दिन-रविवार को अपरान्ह 04ः00 बजे से होटल सिटी स्टार में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष श्रीमती शशि गुप्ता, महिला इकाई जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती गुप्ता ने बताया कि जिला बैठक में महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मीना गुप्ता एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मीना बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मार्गदर्शन करेंगी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। श्रीमती शशि गुप्ता एवं श्रीमती आरती गुप्ता ने वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई के समस्त जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उपरोक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।