धनपुरी बुलेटिन। राजेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक नगरपालिका शहडोल की बीते-14.10.2018 को आकस्मिक स्वर्गवास हो जाने के कारण नगरपालिका परिषद् धनपुरी द्वारा दो मिनट का मौन होकर शोक संवेदना प्रगट किया गया । ज्ञात हो कि स्व. राजेन्द्र सिंह, नगरपालिका शहडोल में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे कुछ दिनों पूर्व इनका प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया था श्री सिंह 28 फरवरी 2018 को 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये थे वे अपने पत्नी एवं दो पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़कर पंचतत्व में विलीन हो गये । श्री सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ एवं व्यवहार कुशल अधिकारी / कर्मचारी के रूप में जाने पहचाने जाते रहे हैं इस संकट के समय पर ईश्वर इनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें ।
उक्त शोक संवेदना में मुख्य नगरपालिका अधिकारी, धनपुरी रविकरण त्रिपाठी, एवं नगरपालिका के कर्मचारी पुरूषोत्तम गुप्ता, महेन्द्र कुशवाहा, अविनाश कृपलानी, सचिन कुमार कचेर, अमित सिंह, जमुना प्रसाद पनिका, रामविशाल नापित, पुष्पराज सिंह, रूपेश शर्मा, सुभाष पटेल, बृजभान बैगा, सिद्धार्थ सोनी, राकेश चौधरी, विनोद रजक, पवन सेन, आकाश गौतम, रामप्रताप कुशवाहा, भरत शरण सिंह, शारदा प्रसाद ईमालिया, आशीष चमकेल, सैयद नूर, अरूण सोनी, मोहन लाल कचेर, अजय चतुर्वेदी, महेश सोनकर, जयकरण सूर्यवंशी, द्वारिका प्रसाद सोनी, दीवान सिंह, विक्रम सिंह, श्रीमती मंजू मिश्रा, श्रीमती विमला वर्मा, राजू प्रजापति, शेख कलीम, विकास पनिका, मिसाक तिर्की, बिहारी सेन, सोनू ईमालिया, राजन खुरसेल आदि उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें