शहडोल बुलेटिन। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन चैकिंग के दौरान कार क्रमांक सीजी 09 जेए 6765 में सुनील कुमार सिंह पिता तेजभान सिंह उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 50 लाख की बरामदगी हुई बताया जा रहा है कि इन वाहन सवारों से इतनी रकम परिवहन के संबंध में करेंसी चेस्ट सोहागपुर जारी पर 03/11/18 का पत्र प्राप्त हुआ है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को प्रेसित किए जाने के संबंध में उल्लेख है।
सुनील सिंह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बजाग शाखा में बतौर पदस्थ हेड कैशियर होना बताया परंतु वाहन सवारों में कथित बैंक कर्मचारी अपना आई कार्ड नहीं दिखा पाए। वहीं दूसरी तरफ इस तरह देर शाम कैश परिवहन अपने आप में संदिग्ध बताता है।
कैश पेटी सहित कैश परिवहन में उपयोग सफेद मारूति कार आर्टिगा थाना पुलिस सिंहपुर द्वारा जब्त कर मामले की जांच में जुटी है हालांकि इस 50 लाख रूपए की जब्त किए जाने में पुलिस अधीक्षक शहडोल के नेतृत्व में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत की सराहनीय कार्रवाई की गई है। वाहन चैकिंग के दौरान थाना पुलिस सिंहपुर में दिग्गज कांग्रेसी नेता नागेन्द्र नाथ सिंह के सुपुत्र थाने में कैश रिलीज करने की सिफारिश करते नज़र आए। जो कहीं ना कहीं से कैश परिवहन एवं थाने पर कांग्रेस नेता के सुपुत्र की सिफारिश समझ से परे है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पैसा रूपए की खेप सत्ता विरोध पार्टी के विरोध में इस्तेमाल किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें