Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

धूम धाम से मनाई गई ईद-मिलादुन्नबी हर्षोल्लास से निकला भव्य जूलूस


धूम धाम से मनाई गई ईद-मिलादुन्नबी  

हर्षोल्लास से निकला भव्य जूलूस


इवेंट्स डेस्क 
शहडोल बुलेटिन। भारत समेत दुनियाभर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है। इस मर्तबा यह पर्व 21नवंबर को मनाया जा रहा है। 570 ईसवी में पैगंबर हजरत मुहम्मद का मक्का में जन्म हुआ था। पैगंबर की जयंती इस्लामी कैलेंडर हिजरी के अनुसार 12 रबी-उल-अव्वल को पड़ती है। यह तारीख मुसलमानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि पैगंबर मुहम्मद का जन्म इसी दिन हुआ था। पैगंबर मुहम्मद के जन्म की याद में ही ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन पैगंबर मुहम्मद और उनके उपेदेशों को पूरी तरह समर्पित होता है। 


ईद मिलादुन्नबी पर लोग अपने घरों से निकलकर खुशी का इजहार करते हैं और बड़ी तादाद में इकट्ठा होकर जुलूस निकाला जाता है। जुलूस में बच्चे, बड़े और बुजुर्ग नात शरीफ (पैगंबर मुहम्मद की तारीफ में पढ़ा जाने वाला कलाम) पढ़ते हैं। साथ ही जुलूस में पैगंबर की शिक्षाओं के बारे में बयान किया जाता है। इस दिन मस्जिद, घरों, सड़कों को सजाया जाता है और जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है।

हर साल की तरह इस साल भी जामा मस्जिद समेत शहर की तमाम कमेटी हर्ष उल्लास से मनाया जाएगा गौरतलब हो कि जिले भर के दर्जनों गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोग जिला मुख्यालय पर आयोजित इस जूलूस में शामिल होते हैं बताया जाता है इस आयोजन के दौरान बच्चे, बुढ़े और जवान शिरकत करेंगे।



यह जूलूस शहर के प्रमुख सभी मस्जिदों तकरीबन से 2:30 बजे निकला। जूलूस के दौरान उलेमा (धर्म गुरु) पर्व के बारे में जानकारी दिए। यह जूलूस सोहागपुर मस्जिद रहमानिया से शुरू हो कर गढ़ी बाजार, पठानी बस्ती पीली कोठी पहुंचा। इसी तरह शहर की अन्य मस्जिदों से भी जुलूस निकला जो नगर के अलग-अलग हिस्सों से निकल कर शहर के मध्य गांधी चौक पर एक साथ शामिल हुआ।

अपने आसपास हो रही घटनाओं
को हमसे शेयर करें नाम गुप्त
रखा जाएगा।
अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।
व्हाटशाप करें 9575511705
Email:- muneer7786@gmail.com