शर्मनाक: महज़ 15 ₹ के लिए मासूम बच्चे की बेरहमी से पीटाई - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

शर्मनाक: महज़ 15 ₹ के लिए मासूम बच्चे की बेरहमी से पीटाई

शर्मनाक: महज़ 15 ₹ के लिए मासूम बच्चे की बेरहमी से कर दी पीटाई


विडियो वॉयरल
क्राइम डेस्क
शहडोल बुलेटिन। जिले के शिक्षित पढ़ें लिखे लोगों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है यक़ीनन लोग शिक्षित होने की ओर अग्रसर है परंतु गुरुवार की सुबह सुबह वॉयरल विडियो में मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटने का दृश्य देखकर शहडोल नगर के सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों की रूह कांप गई। हालांकि इस विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक दुकानदार बच्चे को बेरहमी से लकड़ी (सडाका) मार रहा है बच्चा मदद की गुहार लगा रहा है और दुकानदार बेरहमी से पीटता जा रहा है। मासूम बच्चे की लगातार कर रहे पीटाई करने के बाद भी इसका दिल नहीं पसीजा इस दौरान लगभग पौन घंटे तक पीटता रहे इस सज्जन की करतूत कैमरे में कैद हो गई।
इस तरह बच्चे की बेदम पीटाई करने का विडियो बनते ही दुकानदार ने अपने बचाव में बच्चे को 15 ₹ दुकान से चोरी करने के आरोप में दंडित करने की बात कही और पुलिस में उल्टा शिकायत करने की धमकी दे रहा है जानकारी के मुताबिक इस बेरहम दुकानदार की सिंहपुर रोड वार्ड नं 30 स्थित मतनीटोला में शिवमहिमा आटा चक्की है और पास के ही रहने वाले बच्चे अक्सर खेलते हुए यहां पहुंच जाते हैं। जानें क्या बात हुई जो मासूम 9 वर्षीय अबोध बालक की बेदम पीटाई कर दी। मानो समूचा नगर पुलिस प्रशासन विहीन हो गया थाना पुलिस नाम की कोई चीज नहीं। यह खुद निर्यात के देवता बनकर गरीब बस्ती के लोगों पर जुल्म सितम कुछ भी करे कोई इनका शायद कुछ नहीं कर सकता।
गौरतलब है कि शहडोल जिले में तमाम सरकारी संस्थाओं में बाल संरक्षण गृह के जिम्मेदारों सहित दर्जनों एनजीओ के सैकड़ों लोगों की जद्दोजहद व्यर्थ है क्योंकि शहर में मासूमियत कुचलने पर आमादा दहशतगर्द कौन है जिसके हौसले बुलंद इतने है कि बेदम पीटाई करने के बाद बच्चे के परिजनों को उल्टा पुलिस में शिकायत कर जेल में बंद कराने की धमकी दे रहा है। अब डरा सहमा हुआ मासूम बच्चे का परिवार निर्यात उपेक्षित दोराहे पर खड़ा हुआ है।
समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारी हमने निभाने है अब आपकी बारी है। ऐसे लोगों के साथ क्या किया जाना चाहिए सोचिए समझिए हम कितने पढ़ें लिखे और शिक्षित होने का खोखलापन के साथ जी रहे हैं। ्

किसी भी शिकायत, समाचार, विडियो
को शहडोल बुलेटिन पर साझा करें
नाम गोपनीय रखा जायेगा।
व्हाटशाॉप 9575511705
Email- muneer7786@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad