सुशासन दिवस मनाकर पूर्व सीएम ने जताया जनता का आभार
कांग्रेस की बनी लंगड़ी सरकार - शिवराज
इवेंट्स डेस्कशहडोल बुलेटिन। शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुशासन दिवस पर शहडोल पहुचे इस अवसर पर शिवराज सिंह ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार को धमकाते हुए कहा कि पूर्व में चल रही विभिन्न योजनाओं को बंद किया गया तो सरकार को बंद कर देंगे मैदान में मुकाबला करेगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों को भी छत्तीसगढ़ के अनुसार 25 सौ रु कुंटल की दर पर धान का मूल्य मिलना चाहिए यदि 1 महीने के अंदर प्रदेश की सरकार इस मूल्य पर धान की खरीद नहीं करेगी तो संघर्ष किया जाएगा, इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेश की लंगड़ी सरकार बनी है जबकि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ आगे आती है, इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार भले ही कांग्रेस की बनी है लेकिन विपक्ष में बैठकर प्रदेश सरकार हम चलाएंगे 15 साल मैंने जनता की सेवा की है और इन 15 वर्षों में जो कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार की है वह कांग्रेस की सरकार 50 साल में भी नहीं कर सकती, सुशासन दिवस पर शहडोल पधारे शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बातों में कहा कि यदि कांग्रेश विकास के कार्यों में बाधा डालती है तो प्रचंड विरोध किया जाएगा और मैदान में बैठकर संघर्ष करेंगे और कांग्रेसी प्रदेश की जनता का विकास नहीं की तो भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के रूप में 109 विधायकों के साथ विरोध प्रदर्शन करेगी और कहा कि टाइगर अभी जिंदा है इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल की जनता को एवं मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया है।
जिले का अपना बुलेटिन
शहडोल बुलेटिन।
समाचार, शिकायत, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे
साझा करें। नाम गोपनीय रखा जायेगा।
Whatsapp- 9575511705
Email-muneer7786@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें