Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

बिना पुलिस वेरिफिकेशन किराएदार, जिले के कितने वफादार

बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराएदार
आसपास के जिलों समेत
चार राज्यों की शहर में भीड़
मकान मालिकों की बड़ी लापरवाही 


शहडोल बुलेटिन। जिला संभागीय मुख्यालय बनने के बाद शहर में आसपास के जिलों एवं पड़ोसी राज्यों में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के लोगों बढ़ता दबाव निर्मित हो गया है यह बात अलग है कि पुलिस प्रशासन शहर में संचालित किराएदारों की सूची तमाम मकान मालिकों को स्थानीय थानों में जमा कराने की बात कहते रहे हैं परंतु इस बात पर अमल दशकों से हो ना पाया। इधर मकान मालिकों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रखा है और जिला मुख्यालय पर घटित कई अपराध की अनसुलझी गुत्थी का बड़ा सवाल।
गौरतलब हो कि शहर लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदात के लिए लोगो को सीधे सीधे पुलिस महकमो की कमी दिखाई देती है वहीं जन सहयोग की भावना चांदी काटने के चक्कर में भूल जाते हैं तो हर अपराध की तह तक तय समय पर नहीं पहुंच पाना इस बात की ओर इंगित करता है कि जिले में किराए के मकान का नियम विरुद्ध संचालन करने वाले चांदी काटने में मशगूल हैं जिन्हें जिले के अमन चैन की कोई परवाह नहीं। इस ओर पुलिस प्रशासन को भी गंभीरता से किराए के मकान में रहने वालों का वेरिफिकेशन के लिए सख्ती बरतने की आवश्यकता है।

जिले का अपना बुलेटिन
समाचार, शिकायत साझा
करें, नाम गोपनीय रखा जाएगा।।
व्हाट्सएप 9575511705
Email- muneer7786@gmail.com