शरद, मनीषा और जयसिंह को जनाधार
भाजपा संगठन की इतिहासिक विजय
शहडोल बुलेटिन। जिले में बदलाव की राजनीति की चली बयार के बावजूद यहां आदिवासी बहुल इलाकों में खड़े प्रत्याशियों ने राजनीतिक दलों के समीकरण बनाने बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाई है जो कि गंभीर चिंतन का विषय है विधान सभा चुनाव में जिले की ब्यौहारी विधानसभा में भाजपा के शरद कोल जुगलाल को 78007 मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 32450 मतों से आरी को करारी हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं ताजुब है गोंगपा कांग्रेस से आगे रही यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तेजप्रताप उईके को 45557 के मजबूत दावेदार बनकर रह गए तो वहीं यहां से सीटिंग एमएलए कांग्रेस पार्टी के रामपाल सिंह पर दोबारा भरोसा जताना महंगा पड़ा इन्हें 38557 वोट मिले। इनका इलाके से जनाधार जाता रहा। वहीं इस विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के रामविशाल कोल ने भी अपनी मौजूदगी 5004 वोट पाकर दर्ज करा दी।
आप अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे।
9575511705 व्हाटशाप करें
Email- muneer7786@gmail.com
किसी भी समाचार, शिकायत आदि भेजने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।



