चिंताजनक: हाईटेक सटोरियों की फौज, प्रशासन बेसुध कार्यवाही की मांग
क्राइम डेस्क
शहडोल बुलेटिन। कभी चोरी-छिपे चलने वाला सट्टा बाजार आजकल कानून की ढीली पकड़ की वजह से यह कारोबार खुलेआम चलने लगा है सूत्रों की मानें तो यूपी से आए जयसवाल नामक व्यक्ति के संरक्षण में सट्टे का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। ओपन, क्लोज और रनिंग के नाम से चर्चित इस खेल में जिस प्रकार सब कुछ ओपन हो रहा है उससे यही प्रतीत होता है कि यूपी वाले जायसवाल को कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है।
आओ तीस आंख से नज़रा देखें....
कोतवाली और सोहागपुर थाना क्षेत्र में इस खेल के बढ़ते कारोबार का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि महिलाएं एवं बच्चे भी दिन-रात अंकों के जाल में उलझे रहते हैं।यूपी से आये जायसवाल नामक व्यक्ति के एजेंट जो पट्टी काटते हैं प्राय: हर गली-मोहल्ले में आसानी से पट्टी काटते एवं मोबाइल का उपयोग करते नजर आते हैं। इनमें से कुछ आदतन किस्म के लोग हैं नगर में सब्जी मंडी, किरन टाकीज, मिट्ठू बड़ा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गांधी चौक, सिंहपुर रोड, के पास तथा सोहागपुर थाना क्षेत्र में बाडगंगा बाई पास, ऑटो स्टैंड के पास, गढ़ी, पाली रोड, कुदरी रोड, कोटमा तिराहा के पास सहित अन्य क्षेत्रों में खुलेआम पट्टी काटकर एवं मोबाइल के माध्यम से इस अवैध कारोबार को संचालित कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं जिसकी जानकारी शायद पुलिस को छोड़कर सभी को है। सट्टे के हिसाब-किताब की जगह बार-बार बदल कर जयसवाल जी अपनी होशियारी का भी परिचय देने की कोशिश करते हैं। सट्टा प्रेमियों में ज्यादा तर गरीब बेरोजगार युवाओं को मोटे कमीशन का लालच देकर इस अवैध कारोबार में उतारा जा रहा है। आगे चलकर यही युवा अपराध की ओर अग्रसर हो जाते हैं। शिकायत होने पर जब पुलिस अभियान चलाती है तो यूपी से आए जायसवाल को बक्श कर अक्सर इन्हीं युवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति कर की जाती है।
यहां है अंक गणित के महारथी...
शहडोल नगर में जोरों से सट्टे के कारोबार को संचालित करने वाले गिरोह में कुछ ऐसे नाम जानकारों ने बताया है कि जो शहडोल नहीं बल्कि दूसरे प्रदेश से आकर शहडोल नगर में सट्टे का संचालन कर रहे हैं सूत्रों की मानें तो जायसवाल के अलावा बंटी नामक व्यक्ति द्वारा क्रिकेट का सट्टा खिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं,इसके अलावा बंटी एवं प्रदीप की जोड़ी टॉकीज के पास रंग ला रही है वहीं पिल्लू पूरी तरह से इनके सहयोग में लगे हुए हैं इतना ही नहीं नगर में नज्जिल का भी जलवा है इसके अलावा पुलिस लाइन जहां वर्दी धारी का ख़ौफ़ बना रहता है वही रजक जी अपनी दुकान खोल कर बैठे हैं।
...जब दाग निगहबानो पर
नगर में जिस तरह से सट्टे के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है,इससे यह बात तो साफ हो गई कि इन सटोरियों को पुलिस का खौफ शायद नहीं है और यही कारण है कि यह सटोरिए खुलेआम मोबाइल से सट्टे के कारोबार को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं।
... प्रशासनिक प्रतिक्रिया....
सट्टे पर लगाम लगाया जा रहा है, निरंतर पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है, सूचना मिलने पर और भी कार्यवाही की जाएगी, हम जीरो टोरलेंस पर काम कर रहे हैं।
प्रवीण कुमार भूरिया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें