जिले की खालिदा सिविल जज में चयनित
शहडोल बुलेटिन। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा आयोजित व्यवहार न्यायधीश (सिविल जज) परिक्षा में कोयलांचल नगरी धनपुरी के वार्ड नम्बर 15 निवासी खालिदा तनवीर का चयन हुआ है। वह मध्य प्रदेश जमीयत उलेमा के जिला इकाई के अध्यक्ष व समाजसेवी हाज़ी मौलाना मुनीर अहमद कासमी की पुत्री है ।
गौरतलब हो कि उक्त होनहार मेधावी छात्रा के मामा हिदायतउल्ला खान रायसेन जिले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश तथा मौसी नज़मा बेगम उमरिया जिले के मानपुर में सिविल जज के रूप में अपनी अपनी सेवाएँ दे रही है । इनसे प्रेरित होकर खालिदा ने भी न्यायिक सेवा में जाने का लक्ष्य बनाकर तैयारी शुरू की और प्रथम प्रयास में ही सफल अर्जित कर नगर एवं जिले का नाम रोशन किया है । छात्रा की इस सफलता पर परिजनों व इष्ट मित्रो ने बधाई प्रेषित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
जिले का अपना बुलेटिन
शहडोल बुलेटिन समाचार,
शिकायत, भ्रष्टाचार की जानकारी हमसे साझा करें, नाम गोपनीय रखा जायेगा।
व्हाटशाप-9575511705
Email-muneer7786@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें