Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

सोन नदी में ताबड़तोड़ बारूद विस्फोट, ब्लास्टिंग वायरल समेत पोकलेन जब्त

सोन नदी में ताबड़तोड़ बारूद विस्फोट
ब्लास्टिंग वायर समेत पोकलेन जब्त


क्राइम डेस्क
शहडोल बुलेटिन। जिले की जीवनदायिनी नदी सोन नदी पर शनिवार सुबह से ही बारूदी धमाकों की मदद से एनटक बेल नदी के मध्य बनाने के साथ नदी से एकत्रित रेत हो रही थी बिक्री। मामला गोहपारू के सोन टोला का है। जहां जल निगम अंतर्गत पेय जलापूर्ति योजना के तहत एंटकबेल समेत समूचे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए फ़िल्टर प्लांट गुजरात की निजी कंपनी केशव ग्रुप, विनोद एच ग्रुप द्वारा बनाया जाना है।
परंतु इन कंपनियों के ठेकेदारों द्वारा नियमों की तितंजली देकर एनजीटी, एरेगेशन, खनिज विभाग की अनुमति बगैर कार्य शुरू ही नहीं किया बल्कि अपनी मनमानी कर सोननदी का स्वरूप बिगाड़ने से भी पीछे नहीं हटे। पोकलेन मशीनरी के इस्तेमाल से रेत एकत्रित कर बिक्री करने वाले ठेकेदार बन गए। इसके साथ ही इस कंपनी के नुमाइंदों ने अधिकारियों की कई घंटों की मशक्कत के बाद फ़िल्टर प्लांट से संबंधित दस्तावेज दिखाएं गए। जिसमें समस्त विभागों की एनओसी नदारद मिली। जिससे मौके पर मौजूद तहसीलदार, खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य को बिना जांच तक रोक लगा दी। हालांकि इस रोक से पेयजल आपूर्ति कार्य अधर पर लटक गया है।

संभागायुक्त के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में सबसे पहले पहुंची तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मिनाक्षी बंजारे फिर खनिज विभाग की ईशा, मुनिंद्र इसके बाद वनविभाग रेंजर प्रजापति एसडीएम सोहागपुर रमेश सिंह मौके का जायजा लेकर समूचे निर्माण कार्य पर रोक लगा कर तमाम उपकरण पोकलेन मशीन, पंप, ब्लास्टिंग वायर, फावाडा, कुदाल इत्यादि जब्त कर स्थानीय पुलिस, पटवारी एवं सरपंच को सुपुर्द कर दी।
विनोद एच कंपनी जो केशव ग्रुप गुजरात से संचालित है इनके नुमाइंदों को जानकारी का अभाव था या अधिकारियों की शह जो कार्य संचालन के पूर्व तमाम तरह की एनओसी लेना जरूरी नहीं समझा। इससे जुड़ी एक अहम बात की अधिकतम मामले में अधिकारियों को सभी विभागों से ठीक-ठाक सपोर्ट नहीं मिलता। जिससे मौके से जब्त वाहन मशीन स्थानीय लोगों को सपूर्द करना पड़ता है। यह एक बड़ा सवाल है। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया.....
यहां पर जो कंपनी निर्माण कार्य रही है। इनसे हम तमाम दस्तावेज मांगेंगे, अभी दस्तावेजों में कोई एनओसी नहीं है जांच होने तक हमने काम बंद कराया है और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
रमेश सिंह
एसडीएम सोहागपुर
शहडोल


जिले का अपना बुलेटिन
शहडोल बुलेटिन समाचार, 
शिकायत, भ्रष्टाचार की जानकारी हमसे साझा करें, नाम गोपनीय रखा जायेगा।
व्हाटशाप-9575511705
Email-muneer7786@gmail.com