जिले में जब खाकी के निशाने पर कलमकार, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

जिले में जब खाकी के निशाने पर कलमकार, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


 जिले में जब खाकी के निशाने पर कलमकार

गोहपारू थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाये: अजय सिंह बघेल 

पत्रकार पर बिना जांच दर्ज प्रकरण मामले में भाजयुमो ने एसपी को सौंपा ज्ञापन


सिटी डेस्क
शहडोल बुलेटिन। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शहडोल के अध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने पुलिस अधीक्षक शहडोल को एक ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी के विरुद्ध बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दिये झूठा प्रकरण दर्ज करने वाले जिले के गोहपारू थाने में पदस्थ थाना प्रभारी को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। भाजयुमो अध्यक्ष ने अपने ज्ञापन में बताया कि जिले के वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी शहडोल के विरुद्ध गोहपारू थाना प्रभारी गोपाल सिंह द्वारा द्वेषपूर्ण ढंग से आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है जो मनगढ़ंत एवं झूठी शिकायत पर आधारित है। पत्रकार अनिल द्विवेदी के विरुद्ध आज तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है यानी समझ लिया जाए कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कलमकार नतमस्तक हो जाए या झूठ के मुकदमो मे उलझा रहे
श्री बघेल ने कहा कि जयसिंहनगर एवं गोहपारू जनपद पंचायतों में खन्नौधी के कतिपय व्यवसायियों द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में फर्जी बिल लगाकर भुगतान प्राप्त किए जाने संबंधी जानकारी शासकीय पंच परमेश्वर पोर्टल से मिलने पर अनिल द्विवेदी द्वारा अपने समाचार पत्र तथा अन्य पत्रकारों द्वारा अपने समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित किए गए हैं। पोर्टल में ऐसे ही एक व्यवसाई जयशंकर गुप्ता की फर्म शुभम फोटोकापी खन्नौधी के 91 बिल मिलने पर समाचार एवं फोटोग्राफ्स संकलन के उद्देश्य से वह खन्नौधी गए थे इसी दौरान जयशंकर गुप्ता ने पत्रकार को फोटो खींचते देखकर अपनी दुकान की इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन दुकान के ग्लास में मार कर ग्लास तोड़ दिया और गोहपारू थाने जा कर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी।

थाना प्रभारी ने उपरोक्त शिकायत की जांच कराए बिना एफआईआर दर्ज कर दिया। साथ ही इस मामले की जानकारी किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नही दिया और अपनी मनमानी कार्य शैली का परिचय दिया है। इसके अलावा गोहपारू थाना प्रभारी द्वारा मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग से पत्रकारों के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया है। थाना प्रभारी को तत्काल शहडोल से बाहर स्थानांतरित नही किया गया तो कोई भी पत्रकार निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से पत्रकारिता नहीं कर सकता। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से थाना प्रभारी गोहपारू को हटाते हुए झूठी शिकायत पर आधारित प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने में जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल, जनपद उपाध्यक्ष सोहागपुर भूपेंद्र मिश्रा, राहुल द्विवेदी, सुदीप मिश्रा, मौसम सोनवानी, कृष्णाराज सराफ ,राहत सिद्धीकी, अखिल सोनी, विनय केवट, इरफान खान और डैनी फ्रांसिस शामिल रहे।


किसी भी सुझाव, शिकायत, इवेन्ट, साझा करेें...
व्हाट्सएप 9575511705
ईमेल: muneer7786@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad