विडंबना: बिन मॉ-बाप दुधमुंहे बच्चे का रो-रोकर हैं बुरा हाल - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

विडंबना: बिन मॉ-बाप दुधमुंहे बच्चे का रो-रोकर हैं बुरा हाल


विडंबना: बिन मॉ-बाप दुधमुंहे बच्चे का रो-रोकर हैं बुरा हाल
छोडा या छूट गया बडा सवाल 

आडिटोरियल डेस्क
अनूपपुर बुलेटिन_घर के चिराग के लिए सैकड़ों जतन कर संतान सुख प्राप्त होता है और उसके लिए मॉ नौ महीने अपने गर्भ की तकलीफ भी मॉ बनने के गर्व के आगे हजार तकलीफ बर्दाश्त खुशी खुशी कर लेती है शायद इसी स्नेह को मातृत्व कहते है वही दूसरी ओर जब सुनने को मिले की किसी ने अपने कलेजे के टुकडे को लावारिश हालत में छोड़ा हैं बड़ी पीड़ा होती हैं जो अभी अभी इस दुनिया में आया है इसका क्या कसूर जो दुधमुंहे को यूं सामान समझकर भूला दिया ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें संभाग के जिले अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर  कलयुगी माँ बाप ने छोड़ा है  महज 5 माह के दुधमुहे बच्चे को जिसकी सूचना के मिलने के बाद  ट्रैन के डब्बे एवं आसपास के स्टेशन पर गुमशुदगी खंगालने मे जी. आर. पी.  जुटा है साथ है इलाका में इस दुधमुंहे बच्चे के परिजनो की तलाश कर रही है
जबकि दूसरी ओर कहा हो माँ रो रो के ये 5 माह का दुधमुहा बच्चा शायद यही पुकार रहा है इसे लापरवाह माँ बाप कहे या माता-कुमाता और जालिम पिता कहे  जिसने अपने 5 माह के बच्चे को ट्रेन में छोड़ दिया ये सुंदर सा बच्चा अनूपपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 में ड्यूटी टी.टी. को मिला जिसे जी.आर.पी. अनूपपुर ने जिला चिकित्सालय में स्थित बाल गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया है जीआरपी प्रभारी डी के सिंह के अनुसार ये बच्चा दुर्ग अम्बिकापुर एक्सप्रेस क्रमांक 18241 के कोच नंबर एस-4 के टीटी बर्थ 07 में अनूपपुर स्टेशन में मिला ड्यूटी में टिकट निरीक्षक अजित आनंद रायपुर से अम्बिकापुर जा रहे थे जिन्होंने जिम्मेदारी से दुधमुंहे बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया....शहडोल  बुलेटिन अपने पाठको से अपील करता है कि इस लापता हुए बच्चे से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो  अनूपपुर जीआरपीएफ थाना प्रभारी डी. के. सिंह को तत्काल इस 9479994186 नंबर पर सूचित करें या हमे 9425111809 इस नंबर पर जानकारी साझा करे निश्चित है यह मासूम आप सभी के प्रयासों से अपनी माँ बाप तक पहुँच सकता है....

-----------------------@@@-----------------------------------
Coming Soon शहडोल बुलेटिन 
11am bulletin
Email - muneer7786@gmail.com
Whatsapp 9575511705



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad