लगातार : रेत के अवैध उत्खनन पर नकेल की प्लानिंग लीक, एक खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल चैनमाउंटिग 06 पोकलेन मशीन चल रही थी 01 जब्त सैकड़ों लोड ट्रक का जखीरा को पडोसी जिले मे पनाह अवैध खनन मे संलिप्त कपिलाध्वज नामक व्यक्ति पर हो जुर्माना (#पार्ट #5) - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 24 जून 2019

लगातार : रेत के अवैध उत्खनन पर नकेल की प्लानिंग लीक, एक खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल चैनमाउंटिग 06 पोकलेन मशीन चल रही थी 01 जब्त सैकड़ों लोड ट्रक का जखीरा को पडोसी जिले मे पनाह अवैध खनन मे संलिप्त कपिलाध्वज नामक व्यक्ति पर हो जुर्माना (#पार्ट #5)


शहडोल : पोड़ी घाट पर रेत खनन करने वाली जब्त पोकलेन मशीन .....


लगातार
: रेत के अवैध उत्खनन पर नकेल की प्लानिंग लीक

खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल 


चैनमाउंटिग 06 पोकलेन मशीन चल रही थी 01 जब्त

शहडोल : देर रात टॉस्कफोर्स टीम पोडी घाट पर मुआयना करते हुए... 

सैकड़ों लोड ट्रक का जखीरा को पडोसी जिले मे पनाह




 अवैध खनन मे संलिप्त कपिलाध्वज नामक व्यक्ति पर हो जुर्माना 

(#पार्ट #5)


शहडोल बुलेटिन,  जिले भर में संचालित रेत के अवैध उत्खनन को लेकर शहडोल बुलेटिन टीम ने मौके से धरातल की हकीकत बयां की जिसके कारण लोगो का आक्रोश बढ़ता गया वही जिला खनिज अधिकारी से लेकर जयसिंहनगर,  ब्यौहारी राजस्व एवं थानांतर्गत जिम्मेदारो की भूमिका पर सवाल खड़े हों रहे थे अतत: शनिवार रविवार की दरमियानी रात जिला खनिज अधिकारी को साथ बनाई गई टॉस्कफोर्स टीम जिसमे डिप्टी कलेक्टर धर्मेन्द्र मिश्रा (प्रभार),  जयसिंहनगर, ब्यौहारी तहसीलदार, एसडीओपी, राजस्व एवं वन विभाग अमला समेत 25-30 सैनिक का दल सेमरखापा पोडी मे सुनहरी रेत का तिलस्म तोडने निकला ही था कि टीम पहुचने से पूर्व गोपनीयता भंग हो गई जानकारी के अनुसार टॉस्कफोर्स टीम के सदस्य एवं जिला अधिकारियो के सिवा किसी को कोई जानकारी नही दी गई थी बावजूद भीतरघात यहा भी भारी पड़ा है नदियों से सरपट लोड सैकड़ा भर हाइवा ट्रक नदी के बाहर निकल कर पडोसी जिले उमरिया की सीमा पर पनाह लेकर टॉस्कफोर्स टीम की ऑखो में धूल झोककर बच गए बाकी अनलोड ट्रक सड़को के दोनो ओर खड़े हों गए, समाचार लिखे जाने तक पोडी पर शहडोल बुलेटिन की टीम ने जायजा लेते हुए मौके से 20-80 मीटर के दायरे में 04 चैनमाउंटिग पोकलेन मशीन सुरक्षित स्थान पर खड़ी नजर आयी खबर यह भी है कि नदी के दोनो ओर भंडारण के वैध लीजधारक पुरजोर नदियों से लगातार रेत निकालकर उसे स्टाक बताकर बेच रहे हैं जिसकी प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों की चंद बिंदुओ की सख्ती से जाँच कार्यवाही की जाए तो तमाम रेत की खरीद-बिक्री समेत पर्दे के पीछे का असल माफिया समेत सहयोगी अधिकारियों के मैनेजमेंट सिस्टम सार्वजनिक होना तय हैं  



सूूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि जिला प्रशासन मेे पदस्थ माननीय के साले साहब 6 सदस्यों की टोली समेत जिले के गौढ़खनिज पर ऑख गढ़ाए हुए हैं और इधर लीडिंग मैनेजमेंट सिस्टम के साथ यह करोड़ रुपये का गौढ़खनिज जिले,  राज्य ले बाहर भेजकर हर दिन करोड़ो रुपए की सुनहरी सोन नदी की रेत चोरी कर रहे है जिससे नाराज स्थानीय भाजपा विधायक शरद कोल समेत गोडवाना गणतंत्र पार्टी के तेजप्रताप सिंह आदि ने अवैध रेत कारोबार पर तत्काल बंद करने की मांग की थी 






टॉस्कफोर्स टीम की सुरक्षा पर सेंध....
गौरतलब होकि शहडोल मे टॉस्कफोर्स टीम जिसमे जिम्मेदार अधिकारियों की बात लीक हुई लेकिन किसने लीक कर माफिया से नमकहलाली कर 12घंटे से भी अधिक समय नष्ट कर दिया विदित हो कि पोडी घाट पर जारी अवैध रेत खनन पर ताबड़तोड़ उत्खनन को राजनीतिक संरक्षण से कही ज्यादा प्रशासनिक विभाग ने पदस्थ गैरजिम्मेदारो का निजी लाभ के लिए संरक्षण दे रहे हैं स्पष्ट होता नजर आ रहा है यहां पोडी घाट पर कार्यवाही के पूर्व लालची पृवत्ति के जिम्मेदारो ने लगभग 04 दर्जन अधिकारी कर्मचारियो की जान जोखिम मा डाल दी थी, महज चंद चाँदी के सिक्को के लिए गोपनीयता भंग कर दिया जाना आगे सतत् माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही से पहले ऐसे लोगों से सचेत रहना अत्यंत आवश्यक है परंतु जिले के इस कार्यवाही पर एक विशेष पोडी घाट पर लगी पोकलेन मशीन हटाने व्हाट्सएप किया गया था लगातार यह अधिकारी ####यादव नामक माफिया से पिछले एक सप्ताह संपर्क मे है जिसकी कॉल डिटेल प्रमाणित करती है  मीडिया पर वायरल होने वाले पोडी घाट पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रेत उत्खनन की खबरे इस अधिकारी के कान तक नहीं पहुच रही थी 

पोडी, रेत माफियाओ के रेत उत्खनन प्रभावित क्षेत्र का अवलोकन करते हुए

शासकीय कार्य में बाधा, नही हुआ मामला दर्ज...
पोडी घाट पर अवैध रेत खनन पर लगी पोकलेन मशीन जब्त किए जाने के बाद ट्रेलर मे लोड कर थाने लाते समय 35-40 लोगों की माफियाओ की भीड़ ने वाहन चालक की धुनाई कर टॉस्कफोर्स टीम के कार्य को बाधित करते हुए नाटकीय भूमिका बनाते हुए खेती मे चैनमाउंटिग पोकलेन मशीन का उपयोग की बात पर घंटो बबाल मचाया, जिनके विरूद्ध कोई मामला दर्ज नही किया जाना माफियाओ के छूट दी गई प्रमाणित करता है, जो एक बड़ा सवाल हैं और तो और इतने सब कुछ होने के बीच यहा भी अधिकारी नमक का हक़ अदा करने पहुँच गए इस दौरान अध बीच मे अधिकारियों को मीडिया की याद आई तदोपरान्त संयुक्त कार्यवाही मे मीडिया के नाम पर शहडोल बुलेटिन टीम ने अपना धर्म निभाया लगभग 125 किलोमीटर दूर चल रही कार्यवाही को कवरेज किया जहां प्रशासन की ऑखो में धूल झोककर दबंगी को बढावा, संरक्षण देते जिम्मेदारो की भूमिका पर सवाल खड़े हों रहे थे हालाकि 15 घंटे तक की कड़ी मशक्कत में 06 चैनमाउंटिग पोकलेन मशीन 01 मशीन जब्त किए जाने की कार्यवाही भी काबिले तारीफ ही है


जोखिम भरी कार्यवाही यहा हुई है चूक....
जिले के कलेक्टर ललित दाहिमा ने लगातार मीडिया की अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने की ख़बर पर सज्ञान लेते हुए टॉस्कफोर्स टीम गठित की परंतु इस कार्यवाही की मे जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए थी जिसे नजरअंदाज किया गया जब मीडिया और खुफिया तंत्र की जानकारी के मुताबिक घाट पर सैकड़ों ट्रक पर लोडिंग पोडी घाट पर हथियार बंद लोगो द्वारा की जा रही खबर प्रकाशित के साथ हर रात की घाट पर सैकड़ों लोगों के जमघट के बीच से महज 30 सिपाहियों की टुकडी भेजकर आखिर किस तरह का कंट्रोल कर सकता था अमला,  मेनपॉवर के नाम पर बिना ट्रेलर, एक्सट्रा पोकलेन / ट्रेलर ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, मास्टर की, फोटोग्राफर पहुंच गई टीम जो कही ना कही बेमन की कार्यवाही देखने को मिला,  फिर अंतिम मे मीडिया याद आता है जो निश्चित तौर पर निष्पक्ष कार्यवाही के समय में पहली कतार में शामिल कर किया जाना चाहिए था बहरहाल जिले भर में अवैध खनन परवान चढ़ चुका है रेत महंगी हो गई है माफियाओ की कमाई मे कोई कमी नही आई बल्कि इस तरह से आम जनता को निमार्ण कार्य के लिए बारिश खत्म होते तक बढ़ी कीमक मजबूरन खर्च करने होगे



प्रशासनिक प्रतिक्रिया......
                       हम कलेक्टर महोदय के निर्देश टॉस्कफोर्स टीम जिसमे राजस्व, वनविभाग,  खनिज विभाग,  पुलिस प्रशासन के साथ शनिवार रविवार मध्यरात्रि पोडी घाट पहुचे परंतु वहा लोगो को जानकारी पहले से हो चुकी थी यह लगभग 05 किलोमीटर की इलाका रेतमाफियाओ ने छलनी कर दिया है मशीनो के इलाके में पंजे के निशान हैं हमने एक मशीनभी जब्त की है जो नदी से बाहर निकालकर छिपाने के प्रयास पर जब्त की,  यह इलाका जोखिम भरा,  जब्त किए गए पोकलेन मशीन को लाने मे लगभग 10 घंटे रेत माफियाओ मे परेशान किया,  हमारे ड्राइवर को मारा भी फिर धमकाकर भागा दिया.
आर. के.  चिरामन
तहसीलदार,  ब्यौहारी, 
जिला शहडोल  





(पार्ट#05 मे पढ़िए सारी खुदाई (ऱेत खनन) एक तरफ जोरू का भाई.....? 



-------------------------------------------------------------------
Coming Soon 
SHAHDOL Bulletin 
First Many languages bulletin 

Any about inquiries 
9009908786, 9479516786

Any about Complin 
Phone : 9425111809, 
Whatsaap : 9575511705 

For Advertising 
9575511705


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad