पत्रकार चक्रेश जैन के हत्यारों के खिलाफ तत्काल प्रशासन करे कार्यवाही मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 22 जून 2019

पत्रकार चक्रेश जैन के हत्यारों के खिलाफ तत्काल प्रशासन करे कार्यवाही मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन


पत्रकार चक्रेश जैन के हत्यारों के खिलाफ तत्काल प्रशासन करे कार्यवाही 

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन


शहडोल बुलेटिन। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल संभाग इकाई सहित जिला इकाई एवं ब्लॉक इकाइयों के द्वारा पत्रकार चक्रेश जैन के हत्यारों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त, कलेक्टर व तहसीलदारों को  ज्ञापन सौपा गया। विदित हो कि सागर जिले के शाहगढ़ में दिनांक 19.06.2019 को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी चक्रेश जैन को पेट्रोल से जलाकर हत्या कर दी गई । जिसमें हत्यारों के खिलाफ हत्या का प्रकरण न दर्ज कर पुलिस की मनमानी कार्यवाही की निंदा  करते हुये ज्ञापन सौंपकर न्याय संगत कार्यवाही की मांग की गई । 

संभाग मुख्यालय में प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष  मोहम्मद अली एवं जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राणा के नेतृत्व में संभागायुक्त को  ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन सौंपते वक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, संभागीय महासचिव संजीव निगम, वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र श्रीवास्तव, मनोज सिंह, हुसैन अली, जिला महासचिव अनिल द्विवेदी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ट प्रभारी चंदन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शुभम तिवारी, जिला सचिव सोनू खान, जिला प्रवक्ता राहुल मिश्रा, जिला सह सचिव सादिक खान, ब्लाक अध्यक्ष मोनी सिंह, जिला सह सचिव अजय पाल, कार्यकारी सदस्य जितेंद्र विश्वकर्मा, कार्यकारी सदस्य महेश कुशवाहा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad