सहकारी समिति प्रभारी प्रबंधक मदन मोहन मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित
शहडोल बुलेटिन, प्रशासन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अनूपपुर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शहडोल के प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चील्पा मदन मोहन मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है मिश्रा को जारी आदेश में कहा गया है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के द्वारा जय किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत 135 आकालातीत किसानों को शासन से प्राप्त राशि जमा न किए जाने तथा 56 आकालातीत किसानों को शासन से प्राप्त राशि ₹20लाख 62हजार 55रुपए की राशि पूर्णता प्रविष्ट जमा ना किए जाने तथा 56 कालातीत किसानों के खाते में सही ढंग से नहीं किए जाने और संस्था की केस बुक जांच के समय प्रस्तुत नहीं किए जाने 80 किसानों की बीमा क्लेम की राशि किसानों के खाते में जमा ना किए जाने तथा धान बीज और उर्वरक को किसानों को वितरित नहीं किए जाने के कारण निलंबन की कार्यवाही की गई है गौरतलब है कि अनूपपुर जिले के खेल पाठ क्षेत्र के किसानों ने सहकारी समिति शिल्पा के प्रभारी प्रबंधक द्वारा की जा रही अनियमितताओं के संबंध में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री आर.बी. प्रजापति को शिकायत की थी कमिश्नर शहडोल संभाग ने किसानों से अनियमितता की जानकारी मिलने पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सेवा सहकारी समिति चील्पा की जांच कर प्रतिवेदन तलब किया गया था तथा गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रभारी प्रबंधक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें