![]() |
| शहडोल, अमलाई कागज कारखाना ओपीएम. की अव्यवस्था स्पष्ट करती सच्ची तस्वीर |
![]() |
| .शहडोल, अमलाई कागज कारखाना ओपीएम. की अव्यवस्था स्पष्ट करती सच्ची तस्वीर |
![]() |
| शहडोल, अमलाई कागज कारखाने मे कामगार मजदूर की पाइप के नीच दबाकर मौत |
(विडियो) ओपीएम. हादशा:
हिटलरशाही ने ली बेबस मजदूर की जान
आखिर कैसे गिरा 40इंची पाइप,
मेंटेनेंस में घालमेल जांच की मांग
जय कुमार सोनी
शहडोल बुलेटिन। एशिया की सबसे बड़ी कागज़ कारखाने की तमाग़ा लिए ओरियंट पेपर मिल एक बार फिर अपनी कुप्रबंधन एवं लापरवाही के चलते पुन: एक हसते बोलते बेबस कामगार मजदूर को काल के गाल में ढ़केलने का काम पूरा कर दिया, इस कारखाने के पाइप लाइन मैन सपोर्ट पिलर पुराने और जर्जर हाल में हाँफ रहे जिसके चलते काफी मजदूरो की बली चढ़ रही हैं बावजूद प्रबंधन की कॉन में जू नही रेग रही हैं सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि इस कागज़ कारखाने मे संजय सिंह की पदस्थापना के बाद से ही तमाम घटना दुर्घटनाओ का बिकराल रूप से रही हैं जिसके इंतजार मे लिए शीर्ष अधिकारियो ने मेंटेनेंस को तमाम फंड उपलब्ध करा रखा है और इसके विपरीत इन मेंटेनेंस के फंड में घालमेल कर कागज़ी घोडा दौडाया जा रहा है तमाम कलपुर्जों की रखरखाव कार्य में इस तरह की जा रही लापरवाही की बदौलत इन अफसर का निजी आर्थिक लाभ में इजाफा के साथ मजदूरो की मौत के आंकड़ों मे भी इजाफा हो रहा है स्थानीय संगठनो की माने तो ओरियंट पेपर मिल मे हिटलरशाही अब हावी हो गया है जिसके विरूद्ध मजदूरों ने लगातार हो रही मौत की वास्तविकता की जांच कार्यवाही की मांग के साथ यहा पदस्थ हिटलर की सम्पति की जांच की मांग करने के लिए सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहा है
गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय से कुछ मिनटो की दूरी वाली ग्राम पंचायत बकहो थाना अमलाई अंतर्गत कागज कारखाने ओपीएम) शुक्रवार दोपहर मे हुई दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत व दो की घायल होने की खबर मिली है, घटना ओपीएम के रिकवरी प्लांट की पाइप लाइन के गिर जाने के कारण होना बताया गया है, जिसमें लाइन के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई है, घटना की सूचना मिलने पर अमलाई पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है विवेचना जारी है। घटना के संबंध में अभी मृतक की पुष्टि नही सकी है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें