![]() |
| फाइल फोटो |
SurfExel दाग अच्छे हैं की तर्ज पर ....
माफियाओ ने ढूँढ लिया जुगाड़ का जिन्न
अवैध रेत खनन, भंडारण को वैध करने की तैयारी
शहडोल बुलेटिन, जिले में कल प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर तमाम प्रशासनिक अमला जिले की विकास की प्रगति कितनी कर ली गई है जैसे आंकड़ों का ग्राफ (ख्याली पुलाव) दिखाने पर एडीचोटी एक किए हुए हैं जबकि वास्तव मे इस एडीचोटी के जोर का बाकी दिनो मे भी तवज्जो दिया गया होता तो धरातल पर तश्वीर कुछ और ही होती, बहरहाल खबर यह भी है कि जिला प्रशासन के नुमांइदो ने मैनेजमेंट सिस्टम की बैशाखी के सहारे हर डूबतो की नय्या पार लगाने का जिम्मा लिया हुआ है जो देर शाम तक दिया, बत्ती जलाकर बैठ हुए हैं जिनके पास सेफ्टी के नाम पर कुछ नहीं फिर भी जानजोखिम मे डालकर ही सही पर रात के अंधियारे में लीपापोती जारी है जबकि हालहि में कुछ खनन से जुड़े हुए लोगों में शामिल इस बात पर गिरफ्तार हुए हैं कि खनिज अधिकारियो की गाडियों में देर शाम तोड़फोड़ कर दी थी.
इसी क्रम में प्रदेश सरकार की नई रेत नीति के बाद रेत भंडारण करने वाले ठेकेदारों के माथे पर पसीना है और जुगाड़ का जिन्न की तलाश जारी है बीते लगभग दस महीने पूर्व ग्राम पंचायत पर ताबड़तोड़ अवैध रेत भंडारण क्षमता पर खनिज अधिकारियो ने सख्ती बरत चाबुक चलाया जिसमे रेत जब्त की गई, ग्राम पंचायत खमरिया कला से लेकर जिला पंचायत तक इस पर नरमी की तमाम कोशिशे कर चुके हैं फिर भी सवाल यह भी है कि आखिरकार प्रमाणित जानकारी के अनुसार यह रेत अवैध खनन कर लगभग 2 सैकड़ा डग्गी स्टॉक की थी और धडल्ले से सीधा मार्केट तक पहुँच कर मुनाफ़े की चांदी अन्नू गौतम काट रहा था जिसकी पकड़ तो फिल्मी अंदाज़ में हुई परंतु बीते दस महीने में प्रकरण कलेक्टर की टेबल तक नहीं पहुँच पाए रेत वैध थी तो कार्यवाही क्यो हुई और अवैध हैं तो देरी किस बात के लिए जरा सोचिए.
वही तमाम भंडारण वाली रेत पर लोगो ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि सरकार कोई भी हो जीरो टेरोरिंस पर काम नहीं हो सकता, वही मजे वाली बात यहा यह भी है कि भाजपाई नेताओ द्वारा कुछ रेत खदानो के नामजद विरोध के सड़क पर उतरकर अवैध खनन पर नकेल कसने की मांग की जा रही है, मतलब यह अवैध खनन को सत्ता दल की शह है
बहरहाल ग्राम पंचायत की जब्त रेत कल की सुबह होते ही वैध बनाने के लिए तैयारी शासकीय स्तर पर की जा रही है जिससे नुकसान बेशक शासकीय राजस्व का होना तय हैं और इधर निजी लाभ के लिए हाथ पैर मारने वालो की संख्या में इजाफा भी लाजिमी है
जल्द ही रेत भंडारण क्षमता का विस्तृत खुलासे के साथ
गौतम जी.... दाग अच्छे हैं ...?
पार्ट #01
(पार्ट#05 मे पढ़िए सारी खुदाई (ऱेत खनन) एक तरफ जोरू का भाई.....?
-------------------------------------------------------------------
Coming Soon
SHAHDOL Bulletin
First Many languages bulletin
Any about inquiries
9009908786, 9479516786
Any about Complin
Phone : 9425111809,
Whatsaap : 9575511705
For Advertising
9575511705

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें