KBC HOTSEAT पर शहडोल की लेबर इंस्पेक्टर चरना गुप्ता
ब्यौहारी के हाई स्कूल की रही छात्रा
सोमवार को प्रसारण को लेकर उत्साहित शहरवासी
एक्सक्लूसिव इन्टरव्यू (साक्षात्कार)
आडिटोरियल डेस्क
957511705
शहडोल बुलेटिन। बहुचर्चित टीवी सीरीज केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति)के दसवें सीजन का प्रोसेस जून से शुरू हो चुका था। पहले राउंड में प्रमोशन के दौरान सवाल पूछे गए थे। अब रेंडमली सलेक्शन के बाद कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेने वालों से सवाल पूछे गए। बमुश्किल इसमें सही जवाब देने वालों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया। इनमें से शहडोल के ब्यौहारी की रहनी वाली मध्यवर्गीय परिवार की बिटिया चरना गुप्ता का नाम भी है इस बात की जानकारी के बाद से अब तक पूरा परिवार को अदभुत, अकल्पनीय बहुचर्चित सोनी टीवी के प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति में बिटियाँ/ बहु चरना गुप्ता की खुशी में उत्साहित हैं सोशल मीडिया पर शेयर कर खुशियाँ साझा कर रहे हैं। आखिर जिले की बिटिया चरना ने संभाग का नाम रौशन किया है।
रिपोर्टर - कौन बनेगा करोड़पति के सफर को साझा कीजिए ।
चरना गुप्ता - KBC के लिए सबसे पहले आपको SONYLIV एप्प डाउनलोड करना होता है जिसे हमें फुल फिल करना होता है जिसने क्वालीफाई किया उसे आगे कई स्टेप्स से गुजरते हुए ऑडिशन तक पहुंचाना होता है आडिशन भोपाल, रायपुर समेत कई शहर के नाम शामिल हैं इसके लिए ऑडिशन में कंपटिशन एक्साम की तरह ओआरजी एम सीट पर आनसर देना होता है जिसकेबाद कही जाकर KBC HOTSEAT दिखाई देती हैं। जहाँ 65 एपीसोड, 13 हफ्ते, 16 सवाल, 07 करोड़ रुपए के टास्क के लिए कंटेस्ट को क्वालीफाई करना होता है।
रिपोर्टर - चरना गुप्ता जी कुछ KBC की प्रोसेसिंग साझा कीजियेगा। कैसे पहुंच जा सकता है।
चरना गुप्ता - जी बिलकुल, यहा पहुंचानेके लिए बहुत कम चान्सेस है पर सबको ट्राई करना चाहिए यहाँ रेंडमली एंट्री सिलेक्शन के पहले राउंड में पूछे गए सवालों के सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों का चयन रेंडमली किया गया है। अब इनसे फोन पर सवाल पूछे जा रहे हैं। सही जवाब देने वालों में से फिर कम्पूयटर से सलेक्शन के बाद ऑडिशन के लिए माँग यह दस्तावेज कंटेस्टेंट को पीपी साइज की चार कलर फोटो, पैन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, वोटर आइडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आधार कार्ड ले जाना होता है। साथ ही फोन अ फ्रेड के लिए अपने किसी दोस्त का नाम जो 18 साल का हो, उसकी भी चार फोटो। हालांकि इस KBC मुकाम तक पहुंचने वाली चरना गुप्ता इस सीजन की पहली महिला कंटेस्ट है जो करोड़ रुपए के टास्क तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।
रिपोर्टर - आप अपने परिवार के बारे मे, पढाई शुरू की वो स्कूल का नाम बताइए, KBC में सबसे ज्यादा किसका सहयोग मिला।
चरना गुप्ता - मै शहडोल के ब्यौहारी की रहनी वाली मध्यवर्गीय परिवार से हूँ माँ शहडोल कलेक्ट्रेट के कोषालय में पदस्थ श्रीमती सुधा गुप्ता जिनका शुरुआत से ही भरपूर सहयोग मिला। पिता ब्यौहारी के व्यवसायी अंगम शरण गुप्ता है मै अपने घर में सबसे बडी बेटी हूँ और वर्तमान में श्रम विभाग शहडोल में लेबर इंस्पेक्टर के रूप पदस्थ हूँ हालही में ही शादी रीवा निवासी अमर गुप्ता से हुई है। इन्होंने भी काफी सपोर्ट किया जिसके बिना शायद मै यहाँ पहुँच नहीं सकती थी।
मेरे ससुर श्री शिवप्रसाद गुप्ता सेवानिवृत्त प्रबंधक ग्रामीण बैंक जो सोमवार के प्रसारण को लेकर अति उत्साहित हैं। मेरे भाई मुनिश गुप्ता एवं बहन ज्योति गुप्ता ने KBC को लेकर हौसला बढ़ाते रहे।
रिपोर्टर - हमारे माध्यम से कुछ संदेश छोडना चाहती है ।
चरना गुप्ता - सबसे पहले समाचार पत्रों में दैै.भास्कर रीवा से प्रकाशित एवं स्थानीय शहडोल बुलेटिन(न्यूज़ चैनल*) और सोनी टीवी चैनल का शुक्रिया। इस मुकाम तक पहुंचने वाली चरना गुप्ता को आम से ख़ास बनने के लिए हृदय से आभार।
- नोट- कौन बनेगा करोड़पति के सफर की शुरुआत से अंत तक की बातें संभाग का लोकप्रिय (न्यूज़ चैनल*) शहडोल बुलेटिन एवं दै.भास्कर शहडोल (रीवा से प्रकाशित) समाचार पत्र के प्रतिनिधि बतौर साक्षात्कार (इन्टरव्यू) के दौरान सोनी टीवी के बतौर प्रतिनिधि की मिडिएशन, अनुमति और बाउंडेशन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
THANKS FOR READING
HAVE a Subscribed
HAVE a Subscribed
-------SHAHDOLBULLETIN-----
आगे पढिए
जनहित: परिवहन विभाग और बस आनर्स एसोसिएशन के खिलाफ़ न्यायालय में समाजसेवी
जनहित: परिवहन विभाग और बस आनर्स एसोसिएशन के खिलाफ़ न्यायालय में समाजसेवी
परिवहन विभाग का झोलझाल
जल्द ही शहडोल बुलेटिन आपकी एचडी स्क्रीन पर
==========================
शिकायत, सुझाव, एवेन्ट एवं समाचार के लिए संपर्क करें
व्हाटस्एप 9575511705, 9479516786
ईमेल_shahdolbulletin@gmail.com







