![]() |
| शहडोल। कलेक्टर ने हौसलाअफजाई के लिए परिसर में बैठाकर घुमाया। |
![]() |
| शहडोल। कलेक्ट्रेट दिव्यांग थ्रीव्हीलर स्कूटी जूपिटर पाकर हुआ खुश। |
સરાહનીય: अब विकलांगता A1 के लिए नहीं राह का रोड़ा नही, मिली टीवीएस जूपिटर
संवेदनशील कलेक्टर ललित दाहिमा, ओरिएंट पेपर मिल का साझा प्रयास
शहड़ोल जिले के संवेदनशील कलेक्टर ललित दाहिमा नें कलेक्ट्रेट परिसर में जन्म से दिव्यांग एवन दास बैगा को आज स्कूटी की चाबी प्रदान की। टीवीएस थ्री व्हीलर स्कूटी जूपिटर ओपीएम के सौजन्य से एवन को मिली। हम आपको बता दें एवन जिले के बुढ़ार कॉलेज के बीए का छात्र है। जिसके हौसले की उडान भरने मानो आज से पंख लग गए हैं।
9425111809
शहडोल बुलेटिल। जिले के बेहद संवेदनशील कलेक्टर ललित दाहिमा नें आज आदिवासी बाहुल्य इलाके में नया अध्याय जोड़ा है जहाँ जन्म से दिव्यांग ग्राम छादा जनपद बुढार का 25 युवक को कलेक्ट्रेट परिसर में मानो उसके उड़ान भरनें में पंख लगानें का काम किया है। कलेक्टर नें जन्म दिव्यांग एवन बैगा को ओपीएम कारखानें के सौजन्य से स्कूटी गिफ्ट की। जिसके मिलते ही एवन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
कलेक्टर दाहिमा नें एवन को स्कूटी गिफ्ट करनें के पहले एवन को बैठाया और परिसर में ही घुमाकर हौसला बढ़ाया। कहा खूब पढाई करो। एवन जिले के बुढ़ार जनपद के ग्राम छादा का रहनें वाला है और बुढ़ार कॉलेज में बीए 2nd ईयर का छात्र है गौरतलब हो कि इसके पहले भी कलेक्टर गंभीर बीमारी से पीड़ित पांच वर्षीय शिवा के ईलाज के लिये भी तत्परता से मदद की थी और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया था यही नहीं आपकी सरकार आपके द्वार के पपौध ब्यौहारी के कार्यक्रम से लौटते हुए सडक दुर्घटना में कहर रहे युवकों के लिए घटना स्थल पर ठहर कर तत्काल स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद शहडोल कलेक्टर ललित दाहिमा की संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता की जनचर्चा ने आमजनों ने जिला कलेक्टर को परमात्मा का रूपी पुण्यआत्मा, संकटमोचन और ना जाने कितने नामों की उपाधि दी जा रही हैं। सरल शब्दों में कहा जाए तो शहडोल कलेक्टर की ग्राउंड जीरो से डिस्ट्रिक्ट लेवल में हर जरूरतमंद लोगों को शासन की योजना का लाभ कैसे पहुंचाया जा सकता है की पाजिटिव सोच की पूरे जिले में ही नहीं अपितु संभाग में भी कलेक्टर के कार्यो की सराहना हो रही हैं।
शहडोल बुलेटिन जल्द ही लोकल बुलेटिन आपकी एचडी स्क्रीन पर। जहां केवल संभाग के उमरिया, डिण्डौरी, अनूपपर एवं शहडोल जिले की खबरों से आप होगे रूबरू ।
प्रदेश का एकलौता 05 भाषी लोकल न्यूज़ बुलेटिन
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें
9575511705
Email - shahdolbulletin@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें