नैतिकता के आधार पर पत्रकारों ने निर्वाचित पदो से दिया इस्तीफा
सिटी डेस्क
शहड़ोल बुलेटिन। जिले का सबसे मजबूत पत्रकारों के संगठन जिला पत्रकार संघ के दो सदस्यों नें आज नैतिकता के आधार पर जिला कार्यकारिणी के पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल टीवी 9 भारतवर्ष और जनसंदेश के जिला ब्यूरो राहुल तिवारी और वरिष्ठ पत्रकार डीएन सोंधिया नें अपना इस्तीफा लिखित रुप से सोशल मीडिया मीडिया में डाला है। अपनें इस्तीफे में उक्त पत्रकारों द्वारा अन्य पदाधिकारियों से भी इस्तीफे की अपील करते हुये नये कार्यकारिणी गठन की मांग की है।
उक्त जानकारी के बाद राहुल तिवारी और डीएन सोंधिया नें बातचीत में बताया कि बीते लंबे समय से जिला पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है, जिससे संघ अपनें कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहा है, जिला पत्रकार संघ कार्यालय की स्थिति भी जर्जर हो रही है।