Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

संभागीय काष्ठ व्यवसायी संघ की बैठक संपन्न अजय अवस्थी बने अध्यक्ष




संभागीय काष्ठ व्यवसायी संघ की बैठक संपन्न
अजय अवस्थी बने अध्यक्ष
 

9425111809
सिटी डेस्क 
शहडोल बुलेटिन। जिले में मंगलवार राजा राम जी की टाल में संभागीय काष्ठ व्यवसायी संघ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व संम्मति से अजय अवस्थी को संभागीय काष्ठ संघ का अध्यक्ष चुना गया, विदित हो अजय अवस्थी जी पूर्व युवा कांग्रेस लोक सभा अध्यक्ष, वर्तमान में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पद पर हैं, सभी सदस्यों ने एकमत से सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी हर किसी को साथ में लेकर चलने वाले सदैव सभी की सहायता के लिए तत्पर अजय अवस्थी जी को संभागीय अध्यक्ष चुना। 

इस अवसर पर अजय अवस्थी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करते हुए कहा की काष्ठ व्यवसायी संघ की हितों के संरक्षण के लिए सदैव संकल्प बद्ध हूँ संभागीय कार्यकारिणी भी घोषित की गई जिसमें कार्यवाहक अध्यक्ष- $#@ अग्रवाल, उपाध्यक्ष- विनोद जोशी, विवेक अग्रवाल, अशोक बियानी, बाबू लाल अग्रवाल, सचिव- जितेन्द्र मिश्रा, दिनेश पटेल, संतोष गुप्ता, निखिल सराफ, कोषाध्यक्ष- राजेन्द्र कुमार कुशवाहा, मीडिया प्रभारी- राकेश द्विवेदी,  सह सचिव- अशोक  सिंह, सतेन्द्र गुप्ता, सचिन अग्रवाल, इसी तरह संरक्षक मंडल आनंदी प्रसाद द्विवेदी, वेंकट अग्रवाल, प्रेम कुमार सिंघानिया, नरेन्द्र बगडिया,  संत गोपाल खेमका, सिद्धार्थ सिंह इसमें विशेष आमंत्रित सदस्यों में के•के• अग्रवाल, किशोर डालमिया, ताज मोहम्मद खान, राम जी द्विवेदी, सुरेन्द्र गुप्ता, संदीप अग्रवाल, जगजीत सिंह की नियुक्ति की गई।