16 को शहडोल प्रवास पर राज्यपाल माननीय श्री लालजी टंडन
जानिए सम्पर्ण कार्यक्रमों का ब्यौरा
सिटी डेस्क9575511705
शहडोल बुलेटिन। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल मध्यप्रदेश माननीय लालजी टंडन 16 नवंबर 2019 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्यपाल महोदय का विश्वविद्यालय में आगमन प्रातः 11.00 होगा। माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा नवीन परिसर का लोकार्पण प्रातः 11.05 बजे किया जोयेगा। माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा नवीन भवन का अवलोकन प्रातः 11.10 बजे किया जायेगा। माननीय राज्यपाल महोदय का मंच पर आगमन एवं राष्ट्रगान प्रातः 11.10 बजे से होगा। माननीय राज्यपाल महोदय का स्वागत कुलपति प्रोफेसर मुकेश तिवारी प्रातः 11.12 बजे करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन जीतू पटवारी को स्वागत कुलपति प्रोफेसर मुकेश तिवारी द्वारा प्रातः 11.13 बजे किया जायेगा। प्रभारी मंत्री शहडोल ओमकार सिंह मरकाम का स्वागत कुलसचिव डॉ. विनय कुमार सिंह द्वारा प्रातः 11.14 बजे किया जायेगा। क्षेत्रीय विधायक जय सिंह मरावी का स्वागत कुलसचिव डॉ. विनय सिंह द्वारा 11.15 बजे किया जायेगा। कुलपति प्रोफेसर मुकेश कुमार तिवारी द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रातः 11.20 बजे होगा। विधायक जय सिंह मरावी द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रातः 11.25 बजे होगा। मंत्री ओमकार सिंह मरकाम प्रभारी मंत्री जिला शहडोल का उद्बोधन प्रातः 11.30 बजे होगा। उच्च शिक्षा मंत्री एवं युवा कल्याण मंत्री मध्य प्रदेश शासन जीतू पटवारी का उद्बोधन समय 11.40 बजे होगा। कुलाधिराज एवं राज्यपाल मध्यप्रदेश महोदय का उद्बोधन प्रातः 11.55 बजे होगा।
माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कुलपति प्रोफेसर मुकेश कुमार तिवारी द्वारा प्रातः 11.56 बजे दिया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी को स्मृति चिन्ह कुलपति प्रोफेसर मुकेश तिवारी द्वारा प्रातः 11.57 दिया जायेगा। प्रभारी मंत्री शहडोल श्री ओमकार सिंह मरकाम को स्मृति चिन्ह भेंट कुलसचिव डॉ विनय कुमार सिंह द्वारा 11.58 बजे किया जायेगा। क्षेत्रीय विधायक जय सिंह मरावी को स्मृति चिन्ह भेंट कुलसचिव डॉ विनय कुमार सिंह द्वारा प्रातः 11.59 बजे दिया जायेगा। डॉ विनय कुमार सिंह कुलसचिव द्वारा आभार प्रदर्शन अपरान्ह 12.04 बजे होगा तथा अपरान्ह 12.05 राष्ट्रगान होगा। तत्पाश्चात माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल मध्यप्रदेश का प्रस्थान 12.06 बजे होगा।
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें
9009908786, 9575511705
Email- info@shahdolbulletin.com
shahdolbulletin@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें