Samfull: एक ऐसा गांव जहां शाम होते ही लगता है जुंआरियों का मेला
02 दबंगों की गिरफ्त में चल रहा बावनपरी का खेल, पुलिस प्रशासन यहाँ फेल..?
क्राइम डेस्क
शहडोल बुलेटिन। जिले की कोयलानगरी बुढ़ार तो जुंआरियो कि गिरफ्त में है ही लेकिन अब आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भी इन दिनों जुंआरियों की फौज लगातार श्रमिकों और ग्रामीणों की जेब में डाका डाल रहे हैं। खैरहा थाना क्षेत्र के राजेन्द्रा, बरतरा ईलाके में भी कुछ लोग खुलेआम जुंआ खिला रहे हैं खास बात तो यह है कि जहां बुढ़ार पुलिस कि गिरफ्त से दूर जुंआरियों की जमात है वहीं खैरहा क्षेत्र राजेन्द्रा और बरतरा के जंगलों में ठीहो को बदलकर लगातार कुछ लोग भोले भाले श्रमिकों को लूट रहे हैं। बावजूद इसके दोनों ही स्थानों पर पुलिस महकमा जवाबदेही निभानें की बजाय महज खानापूर्ति करता नजर आ रहा है। नतीजन सैकड़ो युवाओं से लेकर श्रमिक और नौकरीपेशा इन ठीहों में अपनी मेहनत की कमाई लगातार गंवा रहे हैं, और यह सिलसिला लगातार जारी है लेकिन जवाबदार महकमा इन ठीहों पर दबिश देनें की बजाय खानापूर्ति कर मूकसहमति देता नजर आ रहा है।
दबंगो के ठीहों पर कार्यवाही की दरकार-
कोयला नगरी बुढ़ार हमेशा से ही जुंये, सट्टे जैसे अवैध कामों के लिये जाना जाता रहा है पर इस कारोबार पर इन दिनों खैरहा थाना क्षेत्र भी चार चांद लगानें में लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बुढ़ार नगर के हृदय स्थल में खुलेआम जुंये का खेल चल रहा है। वहीं खैरहा थाना ईलाके के सिरौंजा के कपिल का नाम भी लगातार सामनें आ रहा है खास बात तो यह कोयलांचल से लगे गांव बरतरा में भी जुअें के ठीहे की चर्चा जोरों पर है। जहां शहर के बीचोबीच सिंधी धर्मशाला के पीछे सरजन नामक तो भुतही मोहल्ले में एक तालाब के पास बुग्गु पंडित द्वारा खुलेआम इसका संचालन किया जा रहा है। लेकिन दोनों ही व्यक्तियों के प्रभाव के चलते पुलिस इन पर कार्यवाही करनें से बचती नजर आ रही है, दूसरी तरफ खैरहा थाना क्षेत्र ग्राम बरतरा में दो दबंगो की जोड़ी लाखों का जुंआ रोज खिला रही है, लेकिन जिम्मेदार महकमा मूकदर्शक बन खुली छूट देता दिखाई दे रहा है।
राजेन्द्रा ,बरतरा में लाखों का जुंआ
ऐसा नहीं है कि जुंअे के ठीहों का संचालक सिर्फ शहरी इलाकों तक ही सीमित है, खैरहा थाना ईलाके के राजेन्द्रा और बरतरा क्षेत्र में भी इनदिनों कुछ प्रभावी लोग बेखौफ जुंआ के ठीहे जमाकर श्रमिकों को अपना शिकार बना रहे हैं, वहीं यहां संचालित ठीहों के बारे में चर्चा है कि बकायदे स्थानीय स्तर पर खाकी कि सहमति से इसका संचालन किया जा रहा है।
खैरहा थानें के एएसआई की भूमिका संदिग्ध
सूत्र बताते हैं कि खैरहा थानें में पदस्थ एक एसएसआई नें अपना कुछ ऐसा जाल फैलाया है कि खुलेआम इस ईलाके में जुंये का कारोबार संचालित है, राजेन्द्रा क्षेत्र के सिरौंजा के रहनें वाले कपिल के साथ ही बरतरा गांव में दीपू गर्ग और मोनू शुक्ला की जोड़ी स्थानीय स्तर पर पदस्थ इस वर्दीधारी से सांठ- गांठ कर बेखौफ जुंये का ठीहा जमाये हुये हैं। खास बात तो यह है कि इनके जमें ठीहों में बकायदे लाखों रुपये का जुंआ होता है जिससे एक मोटी रकम प्रतिदिन साहब को भेंट चढ़ती है जिसके एवज में उक्त साहब जुंये संचालकों से सतत संपर्क में रहते हैं और वह सभी जानकारियां उपलब्ध कराते हैं जिससे इन ठीहो पर कार्यवाही ना हो सके।
लुट रहे श्रमिक, सूदखोरो की चांदी:-
बुढा़र नगर से लेकर खैरहा थाना क्षेत्र के इन ठीहों पर लगातार श्रमिक लुट रहे हैं, जहां बुढ़ार नगर के संचालित ठीहों पर कई सूदखोरों का जमावड़ा बना रहता है और ये गिरवी व मोटे सूद पर पैसा उपलब्ध करानें कि सुविधा है, दबी जुंबा इस बात कि चर्चा है कि इन ठीहों पर कुछ लोग बकायदे लाखों रुपये लेकर मोटे ब्याज पर सोनें के आभूषणों से लेकर, दो पहिया चार पहिया वाहनों तक को गिरवी पर रखते हैं, इसके साथ ही राजेन्द्रा ईलाके में कुछ सूदखोरों के साथ बरतरा गांव में मोनू शुक्ला नामक शख्स जुंये के ठीहो पर पैसा उपलब्ध करानें के साथ ही सोनें ,चांदी के आभूषणों के साथ दो पहिया और चार पहिया वाहन गिरवी रखकर पैसा उपलब्ध करानें की व्यवस्था करता है, सूत्र बताते हैं कि वर्तमान में मोनू के पास गिरवी कि कई गाड़ियां मोटे ब्याज पर गिरवी में रखी गई है।
बाहरी जुंआरियों की जमघट, लाखों का खेल:-
इन दोनों ही क्षेत्रों में स्थानीय स्तर से लेकर बाहरी जुंआरियों कि जमघट होती है बुढ़ार नगर के इन दोनों ठीहों पर जहां उमरिया व अनूपपुर जिलों से जुंआरियों का आना जाना होता है वहीं राजेन्द्रा इलाके में संचालित जुंये के ठीहे में बेम्हारी, राजेन्द्रा , बंगवार व धनपुरी के दर्जनों जुंआरी रोज आते हैं, इसके साथ ही बरतरा गांव के ठीहे पर सिंहपुर, गोपालपुर, कंचनपुर, लालपुर, पिपरतरा, धनपुरा के साथ ही बरतरा के सैकड़ो खिलाड़ी इन ठीहों पर लाखों का दांव लगा रहे हैं। खास बात यह भी है कि इस क्षेत्र में जुंआरी किसी भी वक्त जाये वहां उसे खेल संचालित मिलेगा। बाहरी जुंआरियों के आनें से यहां लाखों का जुंआ आम हो गया है।
स्पेशल टीम से हो धर पकड़:-
जुआंरियों की जमघट पर कार्यवाही को लेकर स्थानीय स्तर पर मांग उठनें लगी है, हाल ही में मंगलसूत्र गिरवी रखकर जुंआ खेलनें कि शिकायत राजेन्द्रा क्षेत्र कि एक महिला द्वारा की गई थी जिसके बाद पुलिस महकमें द्वारा उक्त महिला का मंगल सूत्र वापस कराया गया था, लेकिन यहां सैकड़ो ऐसी महिलायें हैं जिनके कई कीमती सामान आज सूदखोरों के यहां जमा है। दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस इस दिशा में कार्यवाही को लेकर निष्क्रिय नजर आ रही है, यदि जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पेशल टीम के माध्यम से कार्यवाही कराई जाये तो निश्चित ही ना इन ठीहों के संचालक पुलिस की गिरफ्त मेंल होगे बल्कि सैकड़ो ऐसे युवा, श्रमिक व महिलायें है जिन्हें न्याय मिल सकेगा।
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें
9009908786, 9575511705, 9893779923, 9425830963, 9425358576
Email- info@shahdolbulletin.com
shahdolbulletin@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें