धूमधाम से कांग्रेस भवन में मनाई नेहरू जयंती
पंडित नेहरु जी का देश की आजादी में योगदान और देश के चहुमुखी विकास में किए गए कार्य को सदैव स्मरण किया जाएगा - आजाद बहादुर सिंह
सिटी डेस्क
9575511705
शहडोल बुलेटिन। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में आज 14 नवंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बहुत से वक्ताओं ने देश की प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के देश के चौमुखी विकास हेतु किए गए कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए ।
जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व प्रदेश सचिव राकेश कटारे और वर्तमान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव नीरज द्विवेदी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, दिनेश अग्रवाल, खिरोधर सोंधिया जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ शिम्पी अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शिव शंकर शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम का आभार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोहागपुर के अध्यक्ष राजेश सोंधिया ने किया, इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण समस्त ब्लॉक अध्यक्ष मंडलमअध्यक्ष विभिन्न विग के पदाधिकारी गण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से जिसमें नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम नेता प्रतिपक्ष इसाक खान जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली जिला महामंत्री ओम प्रकाश पांडे, अजय पाल व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, श्रीमती सीमा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, महासचिव महिला कांग्रेस श्रीमती संध्या सिंह, श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती नीलू पांडे श्रीमती ललिता दहिया, विद्याभूषण, श्रीमती गीता सिंह परिहार प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस, जहीर बक्श संभागीय सचिव, राजू सिंह बघेल, मोहम्मद जावेद खान, पंकज सिंह जिला महामंत्री, तबसीना खान जिला महामंत्री, समी खान, बंटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे जहां इस अवसर पर कांग्रेसजनों ज्वाला पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें
9009908786, 9575511705
Email- info@shahdolbulletin.com
shahdolbulletin@gmail.com



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें