सैकड़ों परिवार बर्बादी की कगार पर
लेकिन यहाँ सट्टा बाजार है गुलजार
9575511705
जय कुमार सोनी
शहडोल बुलेटिन। सट्टा जैसी सामाजिक बुराई क्षेत्र में तीव्र गति से पैर पसार रही है, जिससे कस्बा के सैकड़ों परिवार इसकी गिरफ्त में आकर तबाह हो रहे हैं। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ "शहडोल बुलेटिन" लगातार मुहिम चला रहा है, ताकि कस्बा सहित क्षेत्र के युवा इस बुराई से मुक्त हो सके। लेकिन प्रशासन के ढुलमुल रवैया के चलते इस सामाजिक बुराई पर ठीक से लगाम नहीं कस पा रही है। नगर के थाना से महज चंद मिनटों की दूरी में धड़ल्ले से सट्टा का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सट्टा एजेंट नगर में चारो तरफ अपनी पकड़ बनाये हुये हैं और भोले भाले युवकों को कम समय में धनवान बनाने का लालच देकर इस सामाजिक बुराई के दलदल में धकेल रहे है, जिससे सैकड़ों परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गये है। इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस तमाशबीन बनकर यह सब देख रही हैं, जिससे जनता के बीच पुलिस की भूमिका पर कई प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।
यहाँ संचालित है सट्टा का खेल...
लालच में आकर लोग इस सामाजिक बुराई में फंस कर बर्बाद हो जाते हैं। सट्टा का यह कारोबार ऑनलाइन हो चुका हैं और दिन के निर्धारित समय पर सभी सट्टा अंकों को ऑनलाइन बेवसाइट पर खोला जाता हैं। बुढार नगर में हो रही जनचर्चाओ की माने तो नगर के 14 नंबर वार्ड मे रहने वाले कथित राजकुमार सोनी नामक व्यक्ति ने सट्टा बाजार के कारोबार का मायाजाल फैलाया है जिसके द्वारा नगर से लेकर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र सें प्रतिदिन लाखो रुपये की धनराशि सट्टा नंबरों पर बुक होती है। जिसका कलेक्शन कई सट्टा एजेंट करते हैं। बुकिंग के बाद इस धनराशि को जिला मुख्यालय से लेकर मायानगरी सीधे बुक किया जाता है। सट्टा के सम्बंध में अमूमन देखा गया है कि सैकडों प्रयास करने के बाद सट्टा खेलने वालों का एक प्रयास सफल होता है, लेकिन युवक अपनी हारी हुई धनराशि को पुन: प्राप्त करने के प्रयास में इस दलदल में फंसता जाता है और एक समय बाद वह पूर्णता बर्बाद हो जाता है। इस सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कब तक सकारात्मक कदम उठायेगी यह एक विचारणीय विषय है।
सटोरिया पुलिस गिरफ्त से बाहर...
सट्टा को जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। जिससे सटोरियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस कार्यवाही के दौरान उन व्यक्तियों को पकड़ा जाता जो पहले से ही इस सामाजिक बुराई फंस कर बर्बाद हो चुके हैं। मुख्य सटोरिया आजाद घूम रहे हैं और इस जहर को युवाओं तक फैला रहे हैं। इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए ठोस कार्यवाही की आवश्यकता है।
स्थानीय प्रशासन प्रतिक्रिया....
"हमारे थाना क्षेत्र में किस भी अवैध कार्यो को पनपने नहीं दिया जाएगा। आपने दी है मै दिखवाता हूँ पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
महेन्द्र सिंह चौहान
थाना प्रभारी बुढ़ार


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें