सुरक्षा की पोल खोलता प्रेस कार्ड,
गर्वनर सहित कई मंत्री की सुरक्षा पर सवाल
सिटी डेस्क
शहड़ोल बुलेटिन। जिले 16 नवंबर को बड़ी उपलब्धि मिलनें जा रही है, जिले के संभागीय मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित नरवार में 38 एकड़ में 44 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक रुप से निर्मित पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय का लोकार्पण होनें जा रहा है, इस लोकार्पण के लिये मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन शहड़ोल आ रहे हैं, जिनके साथ मंत्री जीतू पटवारी, मंत्री ओमकार सिंह मरकाम होंगे। जहां प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, स्वच्छता के साथ हर बिंदु को लेकर पैनी नजर बनाये हुये हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था के इंतजाम है। दूसरी तरफ लोकार्पण समारोह में आमंत्रण हेतु छपे कार्ड में स्थानीय सांसद और विधायकों के नाम ना होनें से विरोध किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ उक्त कार्यक्रम के कवरेज के लिये पत्रकारों को प्रेस प्रवेश कार्ड जारी किये हैं उनमें किसी तरह कि सुरक्षा के स्पष्टता दिखाई दे रही है जारी कार्ड में किसी भी पत्रकार की फोटो ना होनें से कवरेज में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति आसानी से पहुंच सकता है।
कहीं न कहीं यह सुरक्षा व्यवस्था कि गड़बड़ी को लेकर बड़ा सवाल है वहीं इस प्रेस कार्ड के जारी कर्ता उपसंचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय शहड़ोल की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है, आखिर संभाग मुख्यालय में गवर्नर सहित मंत्रियों की सुरक्षा को आसानी से मेरा जाने वाला मामूली सा बिना फोटो मोबाइल नंबर, आधार कार्ड अंकित ना होना एक बडी घटना को खुला आमंत्रण दिया जाना कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। गौरतलब है कि संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में बीते लंबे समय से उप संचालक के पद पर गुलाब चंद मर्सकोले पदस्थ है।
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें
9009908786, 9575511705, 9893779923, 9425830963, 9425358576
Email- info@shahdolbulletin.com
shahdolbulletin@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें