- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 8 दिसंबर 2019







  आखिर क्यों दहला NH धुरवार टोल प्लाजा 
03 घायल, तोडफोड, अफरा तफरी    
देर रात ऊपजा विवाद घटना या साज़िश..?


सिटी डेस्क 
9575511705
शहडोल बुलेटिन। टोल प्लाजा में शुरुआत से ही गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे हैं कभी टोल प्लाजा कर्मचारी की महिलाओं, छात्र-छात्राओं से बदसूलकी कभी एक कार से डबल डबल टोल वसूली की शिकायत को लेकर सुर्खियां बटोरी है यहा पर पूर्व मुख्यमंत्री को कुंडली मारे बैठे बताया गया था जिसका विडियो खूब वायरल भी हुआ केवल शहडोल बुलेटिन के व्यूवर की बात करे तो कुछ ही घटे में 5700 लोगों से ज्यादा लोगों देखा। इसी क्रम में टोल प्लाजा पर रविवार रात लगभग 11:40 बजे भी ऐसा ही कुछ हुआ। यहां एक काली रंग की महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा एक्सयूवी 500 टोल प्लाजा में आती है जहाँ कर्मचारियों द्वारा टोल मांगने पर टोल कंपनी के 2 कर्मचारियों को गाली गलौच करते हुए बेरहमी से मारा, पीटा और घसीटा। ये पूरी घटना सी.सी. टीवी कैमरों में कैद हो गई। कुछ देर बाद दोनों कर्मचारी किसी तरह जान बचाने में सफल रहे लेकिन काली रंग की महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा एक्सयूवी 500 का चालक/ मालिक यही शांत नहीं होते हैं फोन निकलते है बडे विवाद को तूल पकड़ाने की नियत से वही खडे होकर कुछ लोगों को फोन करते हैं जिसके बाद कुछ ही मिनटों में मोटर साइकिल पर सवार लगभग 10-15 लडके टोल प्लाजा आकर झूमा झटकी कर बैरियल में  लगे उपकरणों को तोडने फोडने लगे। दहशत का माहौल निर्मित करते हुए टिकट काऊंटर, कंट्रोल रूम, सर्वर रूम में घुस कर मारने को ढूंढ रहे थे। इनमें से सिद्धांत तोमर नामक टोल कर्मचारी को तो बुरी तरह से टोल प्लाजा में बने चेंबर में 4-5 लोगों ने डाल कर मार पीट की। इस घटना मे सीसीटीवी कैमरों में कैद काले रंग की एक्सयूवी गणेश सिंह नामक व्यक्ति की है। जिसकी वजह से विवाद शुरू हो गया था।

इसमें जिन लोगों को टोल प्लाजा में मारा गया है इसमें से एक शख्स टोल कंपनी में मैनेजर है और दूसरा यहां का कर्मचारी हालांकि इस हादसे में एक को गंभीर चोट आई. ये घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। पिछले दिनों भी इस टोल प्लाजा पर टोल मांगने की वजह से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय लोगों की मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ है। 

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 149, 294, 323, 327, 506, 427, 3(1) (2) के तहत मामला दर्ज किया गया। हालाकि घटना के कुछ मिनटों में डॉयल 100  पहुँच गई जिसमें  एफआरवी 11 राजुल, 426 विजय सिंह, संजीव उइके ने लोगों को खदेड़कर स्थिति नियंत्रण में कर लिया।

टोल प्लाजा प्रबंधन प्रतिक्रिया
हमारे कर्मचारी टोल टिकट काऊंटर पर थे काले रंग की एक्सयूवी पर गणेश सिंह नामक व्यक्ति आकर बिना टोल टैक्स अदा किए बैरियल खोलने के लिए गाली गलौच की और फोन करके लगभग 50 लोगों को झगडा करने के लिए बुला लिया और टोल प्लाजा में हमारे कर्मचारियों के साथ मार पीट की गई है 03 घायल हुए हैं एक कर्मचारी की बमुश्किल जान बची, सारी घटना क्रम को स्पष्ट सीसीटीवी पर देखा जा सकता है।
रम्मू सोनी
मैनेजर, धुरवार टोल प्लाजा
  शहडोल

पुलिस जांच अधिकारी प्रतिक्रिया 
मामले में टोल प्लाजा द्वारा घटना की शिकायत एवं वीडियों फुटेज दी गई है मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है अभी 04 नाम जद एवं 8-10 लोग अज्ञात है।
उमा शंकर चतुर्वेदी 
जांच अधिकारी 
थाना सोहागपुर, शहडोल




वीडियो के लिए क्लिक कीजिए।

शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार,  शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें 
9009908786,  9575511705, 9893779923, 9425830963, 9425358576
Email- info@shahdolbulletin.com 

shahdolbulletin@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad