सिटी डेस्क
9575511705
9575511705
शहडोल बुलेटिन। आचार्य सम्मान समारोह महोत्सव महोत्सव भारत में प्रथम बार मध्यप्रदेश में झीलों की नगरी भोपाल में मनाया गया आयोजन में आठ प्रदेश के आचार्य ज्योतिष भागवत तंत्र वेदिक आचार्य पधारें आयोजन में मुख्य रूप से रास्ट्रीय बाह्मण युवजन सभा म.प्र की भुमिका रही पंडित अशोक भरद्वाज प्रदेश अध्यक्ष माननीय पीसी शर्मा केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन आलोक शर्मा, महापौर भोपाल राजेंद्र दुबे जी पं पुष्पेंद्र मिश्रा, पं हरिओम बुलाया, पं अरविन्द पचौरी, पं बद्री प्रसाद पांडे, शहडोल संभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा म.प्र पं प्रदीप मिश्रा प्रदेश मिडिया प्रभारी जी मुखरूप से उपस्थित रहे।
भारतवर्ष अनेकता में एकता का देश है जहाँ हर धर्म समुदाय व जाति के लोग रहते हैं जिन्हें एकता के सूत्र में पिरोया गया है किंतु हर वर्ण अपने अपने संगठन व समाज की सुरक्षा के लिए परिवार की भांति एक मुखिया का चयन करती है ताकि पूरा परिवार उस मुखिया के नियम कायदों का पालन कर सर्वसम्मति से कार्य करे भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के कार्यक्रम आचार्य सम्मान समारोह मे प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक भारद्वाज जी की अध्यक्षता, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के संरक्षण व महापौर आलोक शर्मा के नियंत्रण व मुखिया के रूप में बिराजे देश के विभिन्न प्रांतों से आए ब्राह्मण समाज के कई विद्वानों, आचार्यों, ज्योतिष शास्त्रों, प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई दिग्गज पत्रकारों जिनमे विजय शुक्ला, शिरीष उपाध्यक्ष, सुरज पाठक, अरविंद शर्मा सहित कई ख्याति मौजूद रहे के बीच कार्यक्रम में कई विशेष लोगों को पुरस्कृत किया गया।
राजधानी में मिला सम्मान
कार्यक्रम में शहडोल संभाग के समाज सेवा में तत्पर रहने वाले राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप मिश्रा,शहडोल संभाग के सामाजिक संस्थानों से जुड़कर कार्य करने वालों में अग्रणी राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के बद्री प्रसाद पाण्डे सम्भागीय अध्यक्ष के रूप में तथा पत्रकारिता एवं समाज मे उत्तम कार्य हेतु प्रदेश के राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा शहडोल सम्भागीय संगठन मंत्री अखिलेश कुमार शर्मा व राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा शहडोल जिला मीडिया प्रभारी के रूप में विनय मिश्रा को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में स्वयं संरक्षण के रूप में पधारे जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा समस्त विप्र बन्धुओ को नमन करते हुए उनका आभार प्रकट किए।
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें
9009908786, 9575511705, 9893779923, 9425830963, 9425358576
Email- info@shahdolbulletin.com
shahdolbulletin@gmail.com



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें