संगठन की मजबूती ने लौटाई नगर सत्ता
सिटी डेस्क
9425111809
शहडोल बुलेटिन। नगरपालिका परिषद शहडोल कॉंग्रेस द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ लाया अविश्वास औंधे मुंह गिरा प्रस्ताव। इस फैसले से काग्रेसी नेताओं की राजनीति बिसात पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है कि आखिर क्यों नहीं कर पाए कांग्रेसी नेता डैमेज कंट्रोल। आज काग्रेसी नेतृत्वकारी पदाधिकारियों का हुआ जो रियलिटी टेस्ट जिसमें सबके सब फेल ही साबित हुए। कांग्रेसियो ने ही काग्रेस का बंटाधार करने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी शीर्ष पदों पर आसीन महारथियों की भूमिका हवा हवाई साबित हो गई तभी तो प्रदेश मे सूबे की राजनीति शहडोल की नगर सत्ता पाने के लिए खाली हाथ मलते रह गई ।
जिले मुख्यालय की मंगलवार की राजनीति बिसात एक इतिहासिक करवट बदल इस तरह से जानिए फ्लोर टेस्ट की हकीकत ...
कुल मत-39
अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में -20
विपक्ष में -18
अमान्य-1
जिसकी वजह से अध्यक्ष उर्मिला कटारे को बचे बाकी कार्यकाल के लिए अभयदान मिल गया है । राजनीतिक गलियारों से खबर यह भी है कि मतदान के दौरान नगर पालिका परिषद से बाहर निकालने वालों में उपाध्यक्ष कुलदीप निगम ने सबसे पहले प्रस्थान किया।
बहरहाल भाजपा ने बाजी मार ली है उर्मिला कटारे के लिए संगठन मजबूती से खडा रहा। हालांकि अपनी लाज बचाने के लिए लिए भाजपा को पडोसी संभाग रीवा से तारणहार आयातित करना पडा। तब कही जाके भाजपायी नगर सत्ता में काबिज हो सके। इस सबके पीछे प्रभारी राजेंद्र शुक्ला पूर्व मंत्री की बदौलत मिली जीत को लेकर भाजपा को भी सघन मंथन की आवश्यकता है कि आखिर कैसे अविश्वासकी स्थिति निर्मित हुई और विश्वास प्राप्त करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पडा।
वहीं दूसरी ओर बारी उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मुहर लगाई है इस फ्लोर टेस्ट में ऊट किस करवट बैठता है देखना दिलचस्प होगा। हालांकि पब्लिक एजेंडा विकास कार्य, साफ सफाई, ओडिएफ पर ईमानदारी से कार्य होगा अभी भी सुनिश्चित नही है। नगरपालिका के नाराज पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव लाया परंतु सरफा से पीने का पानी अब तक नही लाया गया। मुरना की बदहाली, मार्डन सडकों की दुर्दशा, फुटपाथ पे कब्ज़ा, मच्छरों का आतंक इन सबके लिए भी कोई कुछ करेगा।
सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि पार्षद खरीद फरोख्त हो गए। जिसके चलते मामले में ट्यूस्ट आ गया। बहरहाल जो भी हो मामले में प्रशासन की निगरानी मे नगर सत्ता में उर्मिला को लौटा विश्वास है इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। नपा अध्यक्ष को कुर्सी मुबारक।
सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि पार्षद खरीद फरोख्त हो गए। जिसके चलते मामले में ट्यूस्ट आ गया। बहरहाल जो भी हो मामले में प्रशासन की निगरानी मे नगर सत्ता में उर्मिला को लौटा विश्वास है इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। नपा अध्यक्ष को कुर्सी मुबारक।
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें
9009908786, 9575511705, 9893779923, 9425830963, 9425358576
Email- info@shahdolbulletin.com
shahdolbulletin@gmail.com






